फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 bjp union minister Ashwini Choubey varanasi visit attack on congress rahul gandhi hardik patel on indian culture and ramayan

अश्विनी चौबे बोले: भारतीय संस्कृति को समझने में राहुल गांधी की सात पीढ़ियां बीत जाएंगी, हार्दिक पटेल को रामायण पढ़ने की नसीहत

Sun, 30 Jan 2022 09:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 30 Jan 2022 09:02 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस और सपा समेत विपक्ष पर जमकर हमला बोला। रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्व के बयान पर उनके परिवार को ही निशाने पर ले लिया। 
 

विज्ञापन
up election 2022 bjp union minister Ashwini  Choubey varanasi visit attack on congress rahul gandhi hardik patel on indian culture and ramayan
रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कांग्रेस और सपा पर सियासी तीर चलाते हुए कहा कि भाजपा की आंधी में सभी उड़ जाएंगे। भारतीय संस्कृति को समझने में राहुल गांधी की सात पीढ़ियां बीत जाएंगी। भाजपा प्रदेश में अभूतपूर्व विजय की ओर बढ़ रही है और जनता सूद समेत गुंडागर्दी, परिवारवाद और अपराधियों का साथ देने वालों के खिलाफ ईवीएम का बटन दबाएगी।

विज्ञापन


रविवार को रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2017 के पहले सपा की सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी। अपराधियों को शासन व प्रशासन का भय नहीं था। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार में अपराधी थरथर कांपते हैं।
विज्ञापन


विश्व फलक पर छाया बनारस मॉडल
विपक्ष का दंभ पूरी तरह से टूट चुका है। दावा किया कि हम 2017 से बड़ी विजय हासिल करने जा रहे हैं। विश्व में बनारस का मॉडल आज हर किसी की जबान पर है। छात्रों पर प्रयागराज और बिहार में हुए लाठीचार्ज पर अश्विनी चौबे ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को कुचलने नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्दिक पटेल अभी नौसीखिया

राहुल गांधी के हिंदू और हिंदुत्व के बयान पर कहा कि राहुल जानते हैं कि वह किस परिवार से आते हैं, उस खानदान की चर्चा हम नहीं करना चाहते हैं। भारतीय संस्कृति विराट है और राहुल को अपनी संस्कृति पहचाने में सात पीढ़ियां लग जाएंगी।

up election 2022 bjp union minister Ashwini  Choubey varanasi visit attack on congress rahul gandhi hardik patel on indian culture and ramayan
रोहनिया स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक पटेल के राम व रावण वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ने उनको रामायण पढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि वह अभी नौसीखिया हैं। इस दौरान मंच पर जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, दयाशंकर मिश्र दयालु मौजूद रहे।
पढ़ेंः वाराणसी पहुंचे हार्दिक पटेल: घर-घर जाकर किया कैंपेन, मलइयो का लिया आनंद, बोले- धर्म और जाति की राजनीति करती है भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed