{"_id":"615929fd8ebc3e09081dfcfe","slug":"up-election-2022-cm-yogi-adityanath-start-campaign-in-purvanchal-first-railly-in-varanasi-on-6-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, छह अक्तूबर को बनारस में पहली जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, छह अक्तूबर को बनारस में पहली जनसभा
Sun, 03 Oct 2021 09:34 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 03 Oct 2021 09:34 AM IST
सार
यूपी में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव-2022 के लिए अपनी चुनावी यात्रा को शुरू करने वाले हैं। छह अक्तूबर को बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद करेंगे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल में जनसभा के साथ चुनावी शंखनाद करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को बनारस में दो दिवसीय दौरे पर पिंडरा में पूर्वांचल की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रविवार को जनसभा की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए बनारस पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पिंडरा में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान सीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर बनारस से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे।
विज्ञापन
पढ़ेंः पिछड़ों की गणना नहीं कराना चाहती है भाजपा, सरकारी संपत्ति के साथ आरक्षण भी बेच रही सरकार- सपा एमएलसी
विज्ञापन
शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के साथ उनकी प्रगति रिपोर्ट भी जांचेंगे। साथ ही दिव्यांग क्रिकेट समापन समारोह में शामिल होंगे। वहीं 10 अक्तूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए बनारस पहुंच रही हैं। प्रियंका गांधी रोहनिया के जगत इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज आएंगे बनारस
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रविवार को बनारस पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद वह महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन जाएंगे। जहां पर भाजपा महानगर द्वारा तीनों विधानसभाओं दक्षिणी, उत्तरी और कैंट विधानसभा के प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्तिकेन्द्र संयोजक, शक्तिकेन्द्र प्रभारी की आयोजित बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने दी।