फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 BSP mayawati may try new face in Varanasi under social engineering formula

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में नए चेहरे पर दांव आजमा सकती है बसपा, सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर जोर

Mon, 24 Jan 2022 01:18 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 24 Jan 2022 01:18 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाबत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 BSP mayawati may try new face in Varanasi under  social engineering formula
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के बाबत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। वाराणसी के आठों विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को उतारने और उन्हें विजयी बनाने पर जोर है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और रणनीतिकारों की ओर से दिशा निर्देश भी बसपा पदाधिकारियों को मिल रहा है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि जिले की कुछ सीटों पर नए चेहरे पर बसपा दांव आजमा सकती है। पिछले चुनाव में किस्मत आजमा चुके प्रत्याशियों की वर्तमान स्थिति का भी पार्टी आंकलन कर रही है। बसपा जिलाध्यक्ष राजेश भारती के अनुसार शीर्ष नेतृत्व का जैसा फैसला या आदेश होगा, पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत लगा देगा।
विज्ञापन


सुभासपा अध्यक्ष से की शिवपुर सीट से चुनाव लड़ने की मांग
सुभासपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर शिवपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। उक्त जानकारी देते हुए पार्टी प्रवक्ता शशिप्रताप सिंह ने कहा कि सुभासपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष से शिवपुर से चुनाव मैदान में उतरने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गठबंधन में शिवपुर और अजगरा दोनों सीट सुभासपा के खाते में आना तय है। आरोप लगाया कि शिवपुर विधानसभा को विकास में पीछे रखने का काम यहां के जनप्रतिनिधियों ने ही किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां चुनाव जीत कर क्षेत्र में विकास करेंगे। कहा कि यहां सपा सुभासपा गठबंधन का प्रत्याशी मैदान में उतरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed