फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up election 2022 BJP state chief swatantra dev singh reached Varanasi said There is neither riots nor bombings in UP he traget opposition

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष: बोले- यूपी में न तो दंगे हुए और न ही बमकांड, विपक्ष ने किया लूटने का काम

Sun, 03 Oct 2021 05:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Oct 2021 05:15 PM IST
सार

वाराणसी पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस के शासनकाल को प्रदेश की जनता ने देखा है। कहा कि उनके शासनकाल में अराजकता चरम पर थी। बमकांड होते थे और सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। 

विज्ञापन
up election 2022 BJP state chief swatantra dev singh reached Varanasi said  There is neither riots nor bombings in UP he traget  opposition
निवेदिता शिक्षा सदन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वाराणसी आगमन से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह रविवार सुबह वाराणसी पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला। योगी सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता पूर्व की सरकारों का हाल जानती है कि उन्होंने देश को कैसे लूटा। सपा,बसपा या कांग्रेस के राज में क्या होता था ये बात जनता भूली नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बसपा, सपा और कांग्रेस के शासनकाल को प्रदेश की जनता ने देखा है। कहा कि उनके शासनकाल में अराजकता चरम पर थी। बमकांड होते थे और सड़कों पर महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। जब से यूपी में भाजपा की सरकार आई है तब से हालात बदले हैं।
विज्ञापन


योगी सरकार लगातार अपराधियों और माफियाओं पर शिकंजा कस रही है। कहा कि आज की तारीख में अपराधी या तो जेल में हैं या तो आसमान में। योगी सरकार के साढ़े चार में न तो बमकांड हुए न कहीं एक भी दंगा हुआ। महिलाएं अब खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं।  इसलिए यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले लोग अपने शासनकाल को याद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारनाथः भाजपा प्रवासी सम्मेलन में  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व अन्य नेता
कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और राज्य में सीएम योगी की सरकार आने के बाद गांव, किसान, गरीब, हर तबके तक सरकार योजनाओं का लाभ कैसे पहुंचे इस पर ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार के साढ़े चार में लाखों की संख्या में नियुक्तियां हुईं हैं। कहा कि भाजपा सरकार में वंशवाद, परिवारवाद और जातिवाद का कोई स्थान नहीं है।

सीएम योगी की रैली छह को

बता दें कि  स्वतंत्रदेव सिंह रविवार सुबह  ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन पहुंचे। जहां भाजपा महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में तीनों विधानसभाओं दक्षिणी, उत्तरी, कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी की आयोजित बैठक को संबोधित किया।

गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ छह अक्तूबर को बनारस में दो दिवसीय दौरे पर पिंडरा में पूर्वांचल की पहली जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बनारस पहुंचे हैं। पिंडरा में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान सीएम कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी देंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर बनारस से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed