फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   up election 2022 bjp ministers mla resignations Cabinet Minister Anil Rajbhar said Those whose support base dwindled they left BJP

UP Election 2022: कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले- जिनका जनाधार घट गया था, वो ही भाजपा छोड़कर गए

Fri, 14 Jan 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 14 Jan 2022 09:03 PM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर से विधायक व  कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा छोड़ कर जाने वाले नेताओं पर जमकर निशाना साधा।  कहा कि जो नेता हाल में भाजपा छोड़ कर गए हैं, उनका खुद का जनाधार घट गया था।

विज्ञापन
up election 2022 bjp ministers mla resignations Cabinet Minister Anil Rajbhar said Those whose support base dwindled they left BJP
खिचड़ी सहभोज में मंत्री अनिल राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता पार्टी छोड़ रहे हैं। पार्टी के कई बड़े चेहरों ने इस्तीफा दे दिया है। इस बीच पार्टी छोड़कर जाने वालों पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने तंज कसा है। वाराणसी के शिवपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हाल ही पार्टी छोड़कर गए नेताओं पर निशाना साधा।

विज्ञापन


कहा कि जो नेता भाजपा छोड़ कर गए हैं, उनका खुद का जनाधार घट गया था। पार्टी इसपर रणनीति बना चुकी थी। इसकी भनक लगने के कारण अवसरवादी नेताओं ने पार्टी से किनारा करने में भलाई समझी।  मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी द्वारा गरीबों के कल्याण के काम से भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा
अनिल राजभर ने विश्वास जताया कि पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के क्षेत्रों में भाजपा पहले से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेगी। मोदी और योगी की डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है। आगामी चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ग विशेष का नाम लेकर पार्टी छोड़ने को बहाना करार देते हुए कहा कि अगर ऐसा वे महसूस कर रहे थे तो उन्हें पहले ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए थी। वर्ग विशेष की बात को औचित्यहीन बताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार अनुपस्थिति के कारण उनके प्रति नाराजगी भी थी। ऐसे लोगों के जाने से पार्टी पर कोई प्रभाव नही पड़ेगा।  

काशी क्षेत्र के 5322 शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन

सामाजिक समरसता का संदेश देने के लिए भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से शुक्रवार को 5322 शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति सहित पिछड़े समाज के लोगों ने भाग लिया।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी की ओर से लाभार्थी संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

शहर दक्षिणी विधानसभा में पं दीनदयाल मंडल के शक्ति केंद्र पियरी कला और काशी विश्वनाथ मंडल के शक्ति केंद्र ओमकालेश्वर पर आयोजित सहभोज कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी, दुर्गा अग्रहरि मीरा, सारिका, अमित, दीपक, महावीर, सुनील कृष्ण, अमित आदि उपस्थित रहे।

शहर उत्तरी विधानसभा के बागेश्वरी मंडल शक्ति केंद्र लल्लापुरा में आयोजित खिचड़ी सहभोज में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, सिद्धनाथ शर्मा, नवरतन राठी, श्रीप्रकाश शुक्ला, संतोष सोलापुरकर शामिल हुए।

सामाजिक समरसता का प्रतीक है सहभोज

सामाजिक विषमता सभ्य समाज के लिए अभिशाप है। सामाजिक समता को स्थापित करने के लिए हम ऊंचनीच व जाति भेद को समाप्त कर एक साथ बैठकर सहभोज करते हैं तो निश्चित तौर पर सामाजिक समरसता का भाव उत्पन्न होता है। उक्त बातें वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय ने शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक के ढाब क्षेत्र के रामचंदीपुर में सहभोज कार्यक्रम में कहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed