फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP election 2022 ajagara vidhan sabha seat varanasi Contenders gathering and his eyes on new political equations

यूपी चुनाव 2022: अजगरा सीट पर जुटने लगे दावेदार, उम्मीदों पर गलियां नाप रहे उम्मीदवार, नए समीकरणों पर सबकी निगाह

Wed, 20 Oct 2021 12:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Oct 2021 12:21 PM IST
सार

वाराणसी के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से एक अजगरा सीट पर सभी की निगाहें टिकीं हैं।  इस आरक्षित सीट को 2017  चुनाव में भाजपा की सहयोगी दल रही सुभासपा ने बसपा से छीन ली थी। मगर, इस बार राजनीतिक परिवेश अलग हैं। 
 

विज्ञापन
UP election 2022  ajagara vidhan sabha seat varanasi  Contenders gathering and his eyes on new political equations
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच वाराणसी के विधानसभा क्षेत्रों में दावेदार सक्रिय होने लगे हैं। पिछली विधानसभा में सुभासपा के खाते में गई अजगरा सीट पर इन दिनों भाजपा सहित सभी दलों की निगाहें टिकी हैं। कारण, आरक्षित सीट को पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सहयोगी दल रही सुभासपा ने बसपा से छीन ली थी।

विज्ञापन


सुभासपा और भाजपा के बीच दूरियां होने के बाद अब भाजपा से जुड़े नेता अपनी दावेदारी को लेकर आश्वस्त दिख रहे हैं। उधर, बसपा हर हाल में अपनी सीट को वापस चाहती है और सपा भी इस सीट पर काबिज होकर वर्चस्व कायम करने की जुगत में है।
विज्ञापन

पढ़ेंः  काशी में आज भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा, सरकार और संगठन की थाह लेंगे बीएल संतोष
विज्ञापन
विज्ञापन


 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई अजगरा सीट 
वर्ष 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई अजगरा विधानसभा में बसपा के त्रिभुवन राम पहली बार विधायक बने थे। इसके बाद वर्ष 2017 में यह सीट भाजपा गठबंधन में सुभासपा के पास थी और सुभासपा के कैलाश सोनकर विजयी हुए थे। अब बदले राजनीतिक परिवेश में भाजपा और सुभासपा अलग-अलग हैं तो भाजपा के कई दावेदार यहां सक्रिय है और उन्हें यहां से उम्मीद भी है।

अजगरा की सियासत पर खास नजर का कारण

उधर, ओमप्रकाश राजभर की पार्टी  सुभासपा अपने कब्जे को लेकर बेहद संजीदा है। कांग्रेस, सपा और बसपा के दावेदार भी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। कारण, आरक्षित सीट होने के कारण एक वर्ग के लोग ही इस सीट पर दावेदारी कर रहे हैं।

यहां बता दें कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के सदस्य कमलेश पासी, बसपा से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक टी राम, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य दिलीप सोनकर, पूर्व विधायक छन्नूलाल शास्त्री के बेटे अजय शास्त्री सहित अन्य दावेदार भाजपा से सक्रिय हैं।

इनमें पूर्व विधायक टी राम पार्टी की ओर से जारी उम्र की बाधा के फेर में भी हैं। दूसरी तरफ सपा से लालजी सोनकर, सुनील सोनकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा दोहरे, एचपी दोहरे सहित कई लोग सक्रिय हैं। कांग्रेस और बसपा में भी दावेदारों की लंबी कतार है। सुभासपा अपने मौजूदा विधायक कैलाश सोनकर के साथ ही कई अन्य नामों को वहां सक्रिय की हुई है। ऐसे में अब अजगरा की सियासत पर लोगों की खास निगाह भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed