फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022: AAP lists 150 candidates these candidates will fight from these four assembly seats of Banaras

UP Election 2022: AAP ने जारी की 150 उम्मीदवारों की सूची, चार चेहरे बनारस के भी शामिल

Sun, 16 Jan 2022 05:32 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 16 Jan 2022 05:32 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने वाराणसी दक्षिणी से अजीत सिंह, उत्तरी से डॉ. आशीष जायसवाल , पिंडरा से अमर सिंह और रोहनिया से पल्लवी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
UP Election 2022: AAP lists 150 candidates these candidates will fight from these four assembly seats of Banaras
आम आदमी पार्टी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी ने 150 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें चार उम्मीदवार बनारस के भी है जो पिंडरा, रोहनिया, उत्तरी और दक्षिणी विधान सभाओं से ताल ठोकेंगे। यूपी के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी ने पहली लिस्ट जारी करते हुए 150 उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की है।

विज्ञापन


इनमें वाराणसी दक्षिणी के प्रत्याशी के रूप में अजीत सिंह को मौका दिया गया है। उत्तरी से डॉ. आशीष जायसवाल को, पिंडरा से  अमर सिंह और रोहनिया से पल्लवी वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बाकी के चार विधानसभा से जल्द ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस ने भी पिंडरा से अजय राय और रोहनिया से राजेश्वर पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा, भाजपा और बसपा की पहली सूची में अब तक बनारस के किसी भी विधानसभा प्रत्याशी का नाम नहीं आया है। बता दे कि बनारस में अंतिम चरण में मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः चुनाव आयोग की 100 ग्राम जलेबी की कीमत 16 रुपये, समोसा ही नहीं बनारसी लौंगलता का भी दाम तय

सपा में भाजपा एवं कांग्रेस के नेता शामिल

फूलपुर निवासी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कांग्रेस और नेत्र चिकित्सक डॉ. विरेंद्र विश्वकर्मा ने भाजपा छोड़कर शामिल हो गए। सपा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बताया कि महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, एमएलसी आशुतोष सिन्हा की मौजूदगी में दोनों को सदस्यता ग्रहण की। 
पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में पदयात्रा, रैली और जुलूस पर 22 तक रोक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed