फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College Students protest for hostel continues principal warns college administration gives warning

यूपी कॉलेज: हॉस्टल के लिए छात्रों का धरना जारी, प्राचार्य ने दी चेतावनी; कॉलेज प्रशासन ने दी ये चेतावनी

Wed, 20 Aug 2025 11:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 20 Aug 2025 11:39 PM IST
सार

UP College Varanasi: हॉस्टल आवंटन को लेकन नए सत्र के छात्रों का धरना यूपी काॅलेज में जारी है। दूसरे स्थान पर धरना दे रहे छात्रों के लिए कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। वहीं, छात्रों ने भी बड़े आंदोलन के लिए चेताया है।

विज्ञापन
UP College Students protest for hostel continues principal warns college administration gives warning
यूपी काॅलेज में धरना देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: यूपी कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी हॉस्टल आवंटन न होने से बुधवार को लगातार दूसरे दिन छात्रों का धरना जारी रहा। कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कैंपस में अराजकता और अनुशासनहीनता की जाती है तो उन पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


इस सूचना में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डीके सिंह ने यह भी सूचित किया है कि मेन गेट के पास नीम के पेड़ के नीचे धरनास्थल घोषित है। इसके अलावा किसी भी जगह पर होने वाला धरना अवैध है। कॉलेज ने मंगलवार देर रात वेबसाइट पर ये दोनों सूचनाएं जारी कीं। इसके बाद से ही छात्रों में नाराजगी है। 
विज्ञापन


डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार को छोड़कर छात्र प्रशासनिक भवन के पास बुधवार को पूरे दिन अनिश्चितकालीन धरने पर नारेबाजी करते रहे। छात्रों ने कहा कि उन्हें डराने के लिए आनन-फानन में वेबसाइट पर इस आंदोलन को अवैधानिक बताकर छात्रों पर कार्रवाई की बात हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवि बनने की ओर, हॉस्टल में उगी है घास
छात्रों ने कहा कि कॉलेज अब विश्वविद्यालय बनने की ओर है, लेकिन यहां के हॉस्टलों के अंदर बड़े बड़े घास के जंगल बन गए हैं। इस सत्र से कोई नया आवंटन नहीं हो रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि छात्रावास आवंटन का काम तेजी से पूरा किया जाए नहीं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

प्राचार्य ने कहा - परिचय पत्र लेकर ही आएं कॉलेज
यूपी कॉलेज की ओर से दो सूचनाएं जारी की गई हैं। इसमें बताया कि अनुशासन के नाम पर रैगिंग बर्दाश्त नहीं होगी। ये भी चेताया है कि बाहरी तत्वों के प्रलोभन में आकर भ्रमित न हों। महाविद्यालय में परिचय पत्र लेकर ही आएं। यह किसी भी समय जांचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed