{"_id":"674d87c759f8f5bbcf05be75","slug":"up-college-students-burn-effigy-of-waqf-board-case-of-declaring-campus-as-waqf-property-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : यूपी कॉलेज के छात्रों फूंका वक्फ बोर्ड का पुतला, परिसर को वक्फ संपत्ति बताने का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : यूपी कॉलेज के छात्रों फूंका वक्फ बोर्ड का पुतला, परिसर को वक्फ संपत्ति बताने का मामला
Mon, 02 Dec 2024 03:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 02 Dec 2024 03:41 PM IST
सार
यूपी कॉलेज के छात्रों में आक्रोश मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज किया। यूपी कॉलेज परिसर को वक्फ की संपत्ति बताने पर भड़के छात्रों ने पहले मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुतला दहन किया। छात्रों ने कहा विरोध जारी रहेगा और कल हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन
पुतला फूंकते यूपी कॉलेज के छात्र
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी के यूपी कॉलेज के छात्र वक्फ बोर्ड के खिलाफ आंदोलित हैं उनका गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा। आज छात्रों ने यूपी कॉलेज परिसर में मार्च निकाला और वक्फ बोर्ड बोर्ड का पुतला फूंककर विरोध दर्ज किया। मामले पर गौर करें तो वर्ष 2018 में वसीम अहमद द्वारा परिसर में स्थित मस्जिद सहित पूरे कॉलेज को वक्फ संपत्ति होने का दावा करते हुए वक्फ बोर्ड कार्यालय को आवेदन दिया गया।
विज्ञापन
बाद में वक्फ बोर्ड ने कॉलेज प्रबंधन को नोटिस भेजकर इस पूरे परिसर की संपत्ति वक्फ बोर्ड की होने का दावा किया। इस नोटिस का जवाब देते हुए यूपी कॉलेज प्रबंधन ने बातों को भ्रामक और निराधार बताया। कहा कि कॉलेज परिसर की जमीन ट्रस्ट की रही है जिसके न खरीदा जा सकता है और न ही बेचा जा सकता है। बीते जुमे के दिन विवाद बढ़ता देख फोर्स तैनात की गई हालांकि हालात शांतिपूर्ण हैं लेकि छात्र इस पूरे मामले को लेकर लगातार विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन