फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College Student Union Election Voting continues in 25 booths, candidates are seen bowing down to woo voters

यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद पर सुधीर और प्रतीक उपाध्यक्ष निर्वाचित, अभिषेक बने पुस्तकालय मंत्री

Fri, 06 May 2022 06:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 May 2022 06:14 PM IST
सार

वाराणसी के यूपी कॉलेज में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव गहमागहमी के बीच संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रतीक उपाध्याय निर्वाचित हुए।

विज्ञापन
UP College Student Union Election Voting continues in 25 booths, candidates are seen bowing down to woo voters
यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव संपन्न - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय( यूपी कॉलेज) में शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में सुधीर सिंह ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। वहीं प्रतीक उपाध्याय उपाध्यक्ष पद तो अभिषेक सिंह पुस्तकालय मंत्री पद पर निर्वाचित हुए। छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान के लिए कुल 25 बूथ बनाए गए थे। कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5080 थी जिसमें से 2055 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार मतदान का प्रतिशत 40.45 रहा। 

विज्ञापन

सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान चला। मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी दंडवत नजर। मतदाताओं को भइया और दीदी से संबोधित कर अपने लिए वोट मांगा। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पुस्तकालय मंत्री पद पर सात प्रत्याशी मैदान में थे। 
विज्ञापन


अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर सीधा व पुस्तकालय मंत्री पद पर त्रिकोणीय मुकाबला रहा।  चुनाव अधिकारी डा. बनारसी मिश्र के मुताबिक अध्यक्ष पद पर सुधीर सिंह ने अपने निकटतम प्रत्याशी उत्तम सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए प्रतीक उपाध्याय ने अपने निकटतम अभय सिंह को पराजित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुस्तकालय मंत्री के लिए अभिषेक सिंह ने दिवाकर पांडेय को हराया। महामंत्री पद पर शिवम सिंह पहले ही निर्विरोध निर्वाचित थे।  इसके साथ ही सभी संकाय प्रतिनिधि भी निर्विरोध रहे। शिक्षा संकाय से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था।  परिणामों की घोषणा के बाद प्राचार्य डा. धर्मेंद्र कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। 

 चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई । मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशासन के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम तैनात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed