फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Up College Varanasi New session will start from August 1

UP College: एक अगस्त से यूपी कॉलेज में शुरू होगा नया सेशन, नए छात्र-छात्राओं की 16 से कक्षाएं चलने की उम्मीद

Tue, 16 Jul 2024 07:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 16 Jul 2024 07:30 AM IST
सार

एक अगस्त से यूपी काॅलेज मेंनया सेशन शुरू होगा। इससे पहले 20 जुलाई से काउंसिलिंग और उसके बाद एडमिशन शुरू कराने की तैयारी में महाविद्यालय प्रशासन जुट गया है।

विज्ञापन
Up College Varanasi New session will start from August 1
UP College Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदय प्रताप कॉलेज के स्नातक-स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब काउंसिलिंग की तैयारी तेज हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन 20 जुलाई से काउंसिलिंग और उसके बाद एडमिशन शुरू कराने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


यूजी-पीजी पाठ्यक्रमों की द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू कर दी जाएंगी। वहीं, नया प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं (स्नातक-स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष) की कक्षाएं 16 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उदय प्रताप कॉलेज में स्नातक की 1991 और स्नातकोत्तर की 720 सीटों पर प्रवेश के लिए 10 अप्रैल से ही पंजीकरण शुरू हो गया था। 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया, मगर फीस भुगतान कर प्रवेश परीक्षा में 7000 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी और एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी एजी आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आठ से 12 जुलाई तक परीक्षाएं कराई गईं। अब कॉलेज प्रशासन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सत्र संचालन की तैयारी में जुट गया है।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के बाद इसी महीने काउंसिलिंग कराई जाएगी। पुराने पाठ्यक्रमों (द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष) वाली कक्षाएं एक अगस्त से शुरू कर दी जाएंगी।

स्नातक और स्नातकोत्तर में नया प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को सत्र संचालन के लिए 15 अगस्त तक इंतजार करना पड़ सकता है। 16 से उनकी कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए 20 जुलाई से प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed