फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College defeated Jai Maa Koteshwari Volleyball Club

Varanasi News: यूपी कॉलेज ने जय मां कोटेश्वरी वॉलीबॉल क्लब को हराया

Sun, 01 Feb 2026 02:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
UP College defeated Jai Maa Koteshwari Volleyball Club
सेवापुरी ब्लाॅक के ठटरा गांव स्थित कोटेश्वरी देवी मंदिर खेल मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय फ्री शील्ड वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन मैच के दौरान यूपी कॉलेज वाराणसी की टीम ने जय मां कोटेश्वरी देवी वॉलीबॉल क्लब को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। इसमें 24 टीमों के 288 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पूर्वांचल के गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, चंदौली, सोनभद्र, जौनपुर और वाराणसी के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन सेवापुरी विस क्षेत्र के विधायक नीलरतन सिंह पटेल की प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। इसमें शामिल टीम के कप्तानों का ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिंद ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रतियोगिता अध्यक्ष सुजीत सोनकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed