फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP CM Yogi adityanath Varanasi visit tomorrow for review law and order along with development works

CM Yogi News: कल वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी, विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

Thu, 29 Dec 2022 09:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Dec 2022 09:13 PM IST
सार

 वाराणसी में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को जानने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी आएंगे। कमिश्नरी सभागार में विकास कार्यों के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
UP CM  Yogi adityanath Varanasi visit tomorrow for review law and order along with development works
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को जानने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम वाराणसी आएंगे।  दो दिन के प्रवास पर यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे शहर का भ्रमण कर निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ठंड से बचाव के लिए किए जा रहे प्रशासनिक प्रयासों का भी हाल देखेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ जी-20 के सम्मेलन की तैयारियों पर भी बैठक करेंगे। पश्चिम बंगाल स्थित भारतीय नौ सेना के मुख्यालय में राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब पांच बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
विज्ञापन


यहां से वे सीधे सर्किट हाउस आएंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वे शहर के जाम से निजात के लिए विभागों के सुझाव पर बिंदुवार अधिकारियों से चर्चा करेंगे। कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री जी-20 के शिखर सम्मेलन के लिए शहर में तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार जी-20 की बैठक की तैयारियों पर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री रैन बसेरों में पहुंचकर वहां की व्यवस्था और ठहरने वाले लोगों से फीडबैक ले सकते हैं। माना जा रहा है कि अंधरापुल और टाउनहाल रैन बसेरों में सीएम का काफिला रूक सकता है।

भविष्य के विकास भी खाका खीचेंगे सीएम योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर होने वाले विकास कार्यों की रुपरेखा पर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पिछले दिनों निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और भविष्य में होने वाले कामों का विवरण तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा था।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तैयार की गई रिपोर्ट में जाम से निजात के लिए वरुणा नदी के समानांतर पुल व फ्लाईओवर, असि नदी के ऊपर से गुजरने वाली नई फोरलेन सड़क, नक्खी घाट अंडरपास के चौड़ीकरण का प्रस्ताव सहित अन्य परियोजनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed