फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up cm bollywood varanasi news

फिल्म इंडस्ट्री होती तो किसी बच्चन को मुंबई नहीं जाना पड़ता

Thu, 24 Sep 2020 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
up cm bollywood varanasi news
उत्तर प्रदेश में बनने वाली फिल्म सिटी से काशी के कलाकारों में उत्साह है। उनका कहना है कि नि:संदेह फिल्म सिटी बनने से यूपी की प्रतिभाओं को मुंबई का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदी के महानायक से लेकर टेक्नीशियन तक यूपी से ही संबंध रखते हैं। हालांकि फिल्म जगत से जुड़ी कुछ हस्तियों का कहना है कि फिल्म सिटी के प्रोजेक्ट के लिए यूपी के कलाकारों से भी सरकार को सलाह लेनी चाहिए थे।
विज्ञापन

गीतकार समीर अंजान ने कहा कि फिल्म सिटी के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री जी को ढेर सारी बधाई। फिल्म सिटी के बनने से बहुत बड़ा बदलाव आएगा। मुंबई में बहुत पुरानी फिल्म सिटी है, लेकिन अगर अच्छी चीज बनेगी तो उससे विकास, रोजगार और अवसर मिलेंगे। दो जगह होने से काम बंटेगा और मुंबई का दबाव कम होगा। प्रदेश के काफी लोग फिल्म इंडस्ट्री में हैं। मेरा मानना है कि यमुना एक्सप्रेस वे के बजाय बनारस या लखनऊ में बनाएं तो बेहतर होता।
विज्ञापन

भजन सम्राट अनूप जलोटा ने कहा कि यूपी में बनने वाली फिल्म इंडस्ट्री प्रदेश और आसपास के प्रदेश के कलाकारों के लिए उपहार है। यूपी में अगर फिल्म इंडस्ट्री होती तो किसी बच्चन को मुंबई नहीं जाना पड़ता। प्रदेश सरकार का यह कदम कलाकारों के हित में लिया गया है सबसे महत्वपूर्ण निर्णय है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 50 साल की जरूरतों को ध्यान में रखकर फिल्म सिटी के विकास की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री विदिशा का कहना है कि यूपी में फिल्म इंडस्ट्री के निर्माण से कलाकारों की संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। प्रतिभाओं का प्रदेश उत्तर प्रदेश है और खासकर अपने पूर्वांचल, वाराणसी, इलाहाबाद के लोग फिल्म इंडस्ट्री में हैं। निर्माता, निर्देशक, अभिनेता, गीतकार, संगीतकार से लेकर टेक्नीशियन भी काफी संख्या में यूपी से ही हैं। अपना घर, गांव और प्रदेश को छोड़कर लोगों का नहीं भटकना होगा। शूटिंग की लोकेशन भी सहजता से उपलब्ध होंगी।

भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता सत्येंद्र सिंह का कहना है कि यूपी में फिल्म इंडस्ट्री का निर्माण भोजपुरी फिल्मों के लिए सबसे सुखद होगा। बजट के साथ ही लोकेशन और कलाकारों को सहूलियत भी होगी। प्रदेश सरकार को इस कदम के लिए बधाई है। यूपी में ही जब फिल्में बनेंगी तो यूनिट को भी सहूलियत मिलेगी। प्रदेश सरकार के इस कदम से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का विकास होगा। फिल्म से जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञों के लिए भी भविष्य का बेहतर प्लेटफार्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed