फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up cabinet minister satish mahana attack on sbsp chief omprakash rajbhar aimim chief owaisi and bhim army chief chandra shekhar in varanasi

वाराणसी: सतीश महाना बोले- ओवैसी जिसके साथ जुड़ेंगे उसे जीरो कर देंगे, राजनीति में चंद्रशेखर का कोई अस्तित्व नहीं

Sat, 28 Aug 2021 04:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Aug 2021 04:45 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सुभासपा, एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन की संभावना के सवाल पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने  कहा कि सारे प्रयोग फेल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Up cabinet minister satish mahana attack on sbsp chief omprakash rajbhar aimim chief owaisi and bhim army chief chandra shekhar in varanasi
वाराणसीः औद्योगिक एसोसिएशन के सम्मेलन में सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर आए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के गठबंधन पर तंज कसा। अनौपचारिक बातचीत में कहा कि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी जिसके साथ जुड़ेंगे, उसे जीरो कर देंगे।

विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सुभासपा, एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि सारे प्रयोग फेल हो चुके हैं। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि राजनीति में चंद्रशेखर का कोई अस्तित्व नहीं है। हो सकता है कि किसी जिले में उन्हें कोई पहचानता हो।
विज्ञापन


औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास की गति ने सबको पछाड़ दिया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के ऐतिहासिक निर्णय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि मजबूत की है। प्रदेश में योगी सरकार ने अंत्योदय के नारे को जमीन पर उतारा। वाराणसी दौरे पर आए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समर्पण और सेवाभाव समाज कार्यों के लिए आवश्यक

रोटरी वाराणसी की ओर से शुक्रवार को नदेसर स्थित होटल में पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के नए पदाधिकारियों ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला। मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना रहे।  उन्होंने रोटरी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक सामाजिक  संगठनों के सदस्योें के मन में समाज की समस्याओं के प्रति संवेदना होनी चाहिए।

संवेदना, सहयोग, समर्पण और सेवाभाव समाज कार्यों के लिए आवश्यक है। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनीष खत्री का बनाया गया, वहीं सचिव पद पर सिद्धांत सिंह को कमान सौंपी गई। वहीं, महिला आयोग की उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने घरेलू हिंसा पर अपने विचार रखे। उन्होंने आदि काल से अब तक के महिला उत्पीड़न की विस्तृत व्याख्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed