फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board topper 2025 Khyati singh and Naman gupta varanasi lags behind Bhadohi and Mau

यूपी बोर्ड: काशी 10वीं में भदोही, मऊ से पीछे, 12वीं में लखनऊ, कानपुर से आगे; जेल में 100 फीसदी रहा रिजल्ट

Sat, 26 Apr 2025 11:20 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 11:20 AM IST
सार

UP Board News: यूपी बोर्ड की परीक्षा परिणाम में भदोही ने पूर्वांचल में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। बनारस की छात्रा ख्याति सिंह ने टाॅप 10 मेधावियों में आठवें स्थान पर हैं। वहीं, नमन गुप्ता ने जिले में पहना स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
UP Board topper 2025 Khyati singh and Naman gupta varanasi lags behind Bhadohi and Mau
ख्याति सिंह और नमन गुप्ता बने टाॅपर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Topper 2025: यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के रिजल्ट में पूर्वांचल के छोटे जिलों ने वाराणसी को पछाड़ दिया है। भदोही को प्रदेश में 5वां स्थान मिला है। मऊ दसवें और गाजीपुर 26वें स्थान पर है। वहीं, वाराणसी को 34वां स्थान मिला है। हालांकि इंटर के रिजल्ट के मामले में वाराणसी के मेधावियों ने कमाल किया है। काशी प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर जैसे जिले वाराणसी से पीछे हैं।

विज्ञापन


वाराणसी में हाईस्कूल में 91.07 फीसदी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इंटर में 89.63 फीसदी ने सफलता हासिल की है। यूपी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिलों की सूची में 12वीं में तीसरा स्थान है। 125 केंद्रों पर 24 फरवरी से 12 मार्च तक परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 93,886 ने परीक्षा दी थी। 
विज्ञापन


81,494 ने सफलता हासिल की। हाईस्कूल में 45,556 ने परीक्षा फॉर्म भरा और 42,904 ने परीक्षा दी जबकि 39,071 पास हुए। दसवीं में विकास इंटर कॉलेज की छात्रा ख्याति सिंह 600 में 580 नंबर पाकर यूपी की टॉप 10 मेधावियों की सूची में आठवें नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ख्याति को 96.67 फीसदी नंबर मिले।  इंटर में प्यारी देवी इंटर कॉलेज रामनगर के नमन गुप्ता को 500 में 461 नंबर मिले हैं। नमन ने 92.20 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वह हाईस्कूल में भी टॉपर थे।

जेल में 13 ने दी थी परीक्षा, 100 फीसदी रहा रिजल्ट
जेल में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। वाराणसी जेल में हाईस्कूल में 3 परीक्षार्थी और इंटर में 10 ने परीक्षा दी थी। खास बात यह है कि जेल में परीक्षा देने वाले सभी बंदी पास हो गए। यहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में 100 प्रतिशत परिणाम है। हालांकि पिछले साल हाईस्कूल में एक और इंटर में चार बंदी सफल हुए थे। जबकि 12वीं में दो बंदी फेल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed