फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Private schools dominate government behind topper Naman wants to achieve success in AI

यूपी बोर्ड: निजी का दबदबा, राजकीय विद्यालय पिछड़े, AI में मुकाम हासिल करना चाहते हैं टॉपर नमन; जानें खास

Sat, 26 Apr 2025 02:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा जमुना दयाल, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
जमुना दयाल, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 02:35 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार भी बेटियां का जलवा रहा। वाराणसी जिले में नमन गुप्ता और ख्याति सिंह ने टाॅप 10 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। सभी टाॅपर आगे बढ़कर कुछ नया करना चाहते हैं। नमन ने भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में खास करने का सपना देखा है।

विज्ञापन
UP Board Private schools dominate government behind topper Naman wants to achieve success in AI
अमर उजाला की ओर से 12वीं के होनहार छात्र नमन गुप्ता को सम्मानित किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Board Topper 2025: यूपी बोर्ड की परीक्षा ने वाराणसी ने शिक्षा परिदृश्य में एक स्पष्ट तस्वीर पेश की है। जिले में अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकांश विद्यार्थी निजी और वित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों से हैं, जबकि सरकारी विद्यालयों का प्रदर्शन इस बार अपेक्षाकृत फीका रहा है। टॉप 10 की सूची में जिले के दो राजकीय विद्यालयों से केवल तीन छात्र ही अपनी जगह बना पाए हैं।

विज्ञापन


मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय विकास इंटर कॉलेज परमानंद ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के सर्वाधिक विद्यार्थियों ने टॉप 10 की सूची में नाम दर्ज कराया है। इंटरमीडिएट में आकाश पटेल ने 10वां और सानिया पटेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में भी चार विद्यार्थियों ने टॉप किया है, जिसमें ख्याति सिंह ने पहला, अंशिका प्रजापति ने 9वां और निशांत व खुशी पटेल ने 10वां स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन


हाईस्कूल में अन्य निजी और वित्तपोषित विद्यालयों के छात्रों ने भी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। आर्य महिला इंटर कॉलेज की यशश्री, केएमवी इंटर कॉलेज सेवापुरी की नैंसी सिंह पटेल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज के आर्यन कुमार, मां भगवती इंटर कॉलेज कोइरीपुर की खुशी देवी, प्यारी देवी इंटर कॉलेज के अनुज कुमार, सर्वोदय इंटर कॉलेज लखनसेनपुर बनकट के अभी यादव, गोपी राधा बालिका इंटर कॉलेज की प्रज्ञा कपूर, चित्रांशी, श्री एपीएस बीएन इंटर कॉलेज की आयुषी पटेल और जेए इंटर कॉलेज सुसवाही विंद्रावन की अस्मिता सिंह ने भी टॉप 10 में जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाॅपर के खिल उठे चेहरे

इंटरमीडिएट परीक्षा में भी निजी विद्यालयों के छात्रों का दबदबा कायम रहा। प्यारी देवी इंटर कॉलेज के नमन गुप्ता ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। उनके साथ ही मां भगवती इंटर कॉलेज कोइरीपुर की अंशिका कनौजिया, सरदार पटेल इंटर कॉलेज बभनियाव की ज्योति मौर्या और काजल पटेल ने भी टॉप स्थान हासिल किया है। 

धर्म चक्र विहार इंटर कॉलेज सारनाथ से प्रिया यादव, देववंत इंटर कॉलेज छितौनी के आदित्य कुमार, जग नारायन सिंह इंटर कॉलेज हरपालपुल लोहता के सौम्या सेठ, दीप राज इंटर कॉलेज कटारी की सौम्या यादव, शिवचरण स्मारक इंटर कॉलेज की स्मृति पटेल, श्रद्धा इंटर कॉलेज कचनार की पायल विश्वकर्मा, प्रोजेक्ट माला के एचएसएस गुड़िया ठठरा की आकांक्षा, फातिमा बानो और आंचल मौर्या, मां सरस्वती इंटर कॉलेज चांदपुर की जानवी मौर्या, विद्या विहार इंटर कॉलेज सलारपुर के वंश यादव, एपी इंटर कॉलेज खजूरी मिर्जामुराद की लकी मिश्रा और शिवम इंटर कॉलेज मनियारीपुर की खुशी पटेल ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थानों पर कब्जा जमाया है।

इस बार के परीक्षा परिणामों में राजकीय विद्यालयों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। जिले के नामी राजकीय विद्यालय पीएमश्री क्वींस इंटर कॉलेज के केवल एक छात्र अनिरुद्ध यादव ने हाईस्कूल की टॉप 10 सूची में जगह बनाई है। वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज जक्खिनी के दो विद्यार्थी, अजय प्रजापति और आदर्श यादव इंटरमीडिएट की टॉप 10 सूची में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहे हैं। 

इंजीनियर बनना चाहते हैं नमन, हिंदी में मिले 97 नंबर
रामनगर के श्रीमती प्यारी देवी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.20 फीसदी अंक के साथ जिले में पहला स्थान पाने वाले नमन गुप्ता ने कमाल कर दिया। रामनगर के पंचवटी निवासी परमहंस गुप्ता खुद का व्यवसाय कर बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाते हैं। वह भी बेटे की उपलब्धि पर बहुत खुश दिखे। 

500 में 461 नंबर पाने वाले नमन ने इंजीनियर बनकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में कुछ करने का सपना देखा है, उसे पूरा करने में वह अभी से जुट गए हैं। हाल ही में जेईई मेंस की परीक्षा भी पास कर ली है। अमर उजाला से बातचीत में बताया कि 2023 की हाईस्कूल की परीक्षा में भी जिले में पहला स्थान और यूपी में चौथे नंबर पर रहे। हर दिन विद्यालय की पढ़ाई के अलावा पांच घंटे की नियमित पढ़ाई चलती रही।

यह भी बताया कि परीक्षा के लिए उसने किसी तरह की कोई कोचिंग नहीं की। विद्यालय के निदेशक बरन राय ने माल्यार्पण कर हौसला बढ़ाया। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व छोटी बहन के साथ ही विद्यालय के गुरुजनों को दिया। नमन को हिंदी में 100 में 97, अंग्रेजी में 96, गणित और फिजिक्स में 93 और केमिस्ट्री में 82 नंबर मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed