फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Examination: Principal said that there is complete exemption of copying, do or not

यूपी बोर्ड परीक्षाः प्रिंसिपल ने कहा- ‘नकल की पूरी छूट है, करो या न करो, पैसा जमा कर दो'

Thu, 20 Feb 2020 10:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 20 Feb 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
UP Board Examination: Principal said that there is complete exemption of copying, do or not
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल की तमाम कोशिशों के बाद भी जिले में माफिया हावी हैं। जिले की लालगंज तहसील के पल्हना क्षेत्र स्थित एक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परीक्षार्थियों से कहा कि ‘नकल की पूरी छूट है, करो या न करो। 25 फरवरी तक ढाई हजार रुपये जमा कर दो नहीं तो प्रवेश पत्र छीन लूंगा’।

विज्ञापन

इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक विद्यालय के खिलाफ शिकायत की गई है। वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक वीके शर्मा ने ऐसी किसी शिकायत की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन

 

 

UP Board Examination: Principal said that there is complete exemption of copying, do or not
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ट्विटर पर आगे यह भी लिखा है कि ‘छात्रों में दहशत, योगी आदित्यनाथ, पुलिस व शिक्षाधिकारियों से गुहार...’। इतना सब हो रहा है लेकिन जिले का शिक्षा विभाग इस बाबत कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर रहा है।

विभागीय लोगों का तो बस इतना ही कहना है कि शासन ने जो कड़े इंतजाम किए हैं, उसमें परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन सीएम तक शिकायत होना नकल माफियाओं के हावी होने की गवाही दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed