फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board exam starts from today, keep these things in mind regarding admission and answer sheet

UP board exam: यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू, प्रवेश और उत्तर पुस्तिका से संबंधित इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 16 Feb 2023 08:42 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 16 Feb 2023 08:42 AM IST
सार

आज की परीक्षा में हाईस्कूल के 53,425 और इंटरमीडिएट के 51 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश हैं। राजकीज क्वींस इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर ऑडियो कनेक्ट सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी गतिविधियों की अपडेट मिलती रहेे।

विज्ञापन
UP board exam starts from today, keep these things in mind regarding admission and answer sheet
up bord, यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा आज से शुरू होगी। परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकॉर्डर दुरुस्त करने के साथ ही कक्षों में अनुक्रमांक वाली स्लिप चिपकाई गई। अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण भी किया। 139 केंद्रों पर 1,02,425 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। उड़ाका दल के गठन के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। जिले को नौ जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। नकल रोकने के लिए केंद्राें पर पुलिस कर्मियों की तैनाती भी रहेगी। 

विज्ञापन

आज की परीक्षा में हाईस्कूल के 53,425 और इंटरमीडिएट के 51 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश हैं। राजकीज क्वींस इंटर कॉलेज में बनाए गए कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर ऑडियो कनेक्ट सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है, ताकि सभी गतिविधियों की अपडेट मिलती रहेे। छह सचल दस्तों पर नकल रोकने की जिम्मेदारी दी गई है। दल को सख्ती बरतने को कहा गया है। दस्ते में शामिल लोग न केवल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेेंगे बल्कि हर दिन जिला विद्यालय निरीक्षक को रिपोर्ट भी करेंगे। 
विज्ञापन

 
दो पाली में होगी परीक्षा
बोर्ड परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। हाईस्कूल में पहली पाली में सुबह आठ से 11.15 बजे तक प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। दूसरी पाली आज कोई पेपर नहीं है। वहीं, इंटरमीडिएट में पहली पाली में सुबह 8 से 11.15 तक सैन्य विज्ञान जबकि दोपहर दो से शाम 5.15 बजे तक सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP board exam starts from today, keep these things in mind regarding admission and answer sheet
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आधे घंटे पहले पहुंचना जरूरी
डीआईओएस गिरीश सिंह ने बताया कि सभी विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए है कि वह परीक्षा में आधे घंटे पहले पहुंचे। सुबह की पाली आठ बजे से शुरू होगी, यानी छात्र-छात्राएं साढ़े सात तक परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाए। 

इन बातों का रखें ध्यान 
प्रश्नपत्र मिलने से पहले उत्तर पुस्तिका के ऊपर या अंदर कुछ न लिखें
प्रश्नपत्र पर कुछ न लिखें 
उत्तर पुस्तिका में लिखते समय लाल सियाही का प्रयोग न करें

 

UP board exam starts from today, keep these things in mind regarding admission and answer sheet
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
नहीं खुलेंगी फोटो स्टेट की दुकानें 
परीक्षा के दौरान केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान नहीं खुलेगी। इसके अलावा रात 10 बजे के बाद डीजे या अन्य ध्वनि सिस्टम पर प्रतिबंध लगाया गया है। ड्यूटी पर लगाए गए पदाधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की छुट्टी मान्य नहीं होगी। मोबाइल, कैलकुलेटर व इलेक्ट्रानिक डायरी का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

नंबर गेम  
हाईस्कूल 
बालक               बालिका                 कुल परीक्षार्थी 
26319              27111                    53430

इंटरमीडिएट 
बालक              बालिका                    कुल परीक्षार्थी
26686             25970                     56656
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed