{"_id":"60c09da7f91d5d136003ea6e","slug":"up-board-exam-results-2021-preparation-is-on-going-parents-will-also-be-able-to-give-suggestions-till-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा परिणाम जारी करने की चल रही तैयारी, अभिभावक भी कल तक दे सकेंगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा परिणाम जारी करने की चल रही तैयारी, अभिभावक भी कल तक दे सकेंगे सुझाव
Wed, 09 Jun 2021 04:30 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Jun 2021 04:30 PM IST
सार
बीते सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर शासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों से परीक्षा परिणाम तैयार करने के बारे में विस्तृत बातचीत कर सभी से सुझाव मांगा था। पारदर्शिता के लिहाज से अब इसके लिए अभिभावकों को भी मौका दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा निरस्त करने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए अधिकारियों , प्रधानाचार्यों, शिक्षकों से सुझाव लिए जा चुके हैं। अब छात्रों के अभिभावक भी परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में अपना सुझाव दे सकेंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसके लिए 10 जून यानी बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक का मौका दिया है। माना जा रहा है कि इसके बाद परिषद की ओर से परिणाम जारी करने को लेकर फाइनल गाइडलाइन भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
वाराणसी जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार कुल 1,0,3940 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा था। इसमें हाईस्कूल में 52873 जबकि इंटर में 51067 परीक्षार्थी शामिल हैं। पहले हाईस्कूल और बाद में यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा भी निरस्त कर दी गई। अब सभी छात्रों को पहले की कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा और 10वीं-12वीं के प्री-बोर्ड में मिले नंबर के आधार पर प्रमोट किया जाना है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस दिशा में भी परिषद की ओर से तैयारी शुरू हो गई है। बीते सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग कर शासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों से परीक्षा परिणाम तैयार करने के बारे में विस्तृत बातचीत कर सभी से सुझाव मांगा था। पारदर्शिता के लिहाज से अब इसके लिए अभिभावकों को भी मौका दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि परिषद की ओर से सभी हितधारकों(अभिभावकों) से भी 10 जून की दोपहर दो बजे तक सुझाव देने को कहा गया है। लोग अपने सुझाव परिषद की ईमेल आईडी upboardexamination2021@gmail.com पर दे सकते हैं। बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है।