यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 दिसंबर तक सौंपी जाएगी रिपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में अब केंद्रों पर सुविधाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसीलवार गठित कमेटी केंद्रों का मूल्यांकन कर 20 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट देगी। जिसके बाद रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के विद्यालयों में छात्रों के बैठने, सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने, हर केंद्र पर चहारदीवारी होने सहित अन्य सुविधाओं के बारे में रिपोर्ट मांगी गई थी।
अब जबकि विद्यालयों ने अपनी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। ऐसे में जिला स्तर पर गठित कमेटी संसाधनों का मूल्यांकन करेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले चरण में विद्यालयों से संसाधनों के बारे में विवरण अपलोड होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील स्तर पर टीम संसाधनों का मूल्यांकन करेगी। इसमें एसडीएम,तहसीलदार, इंजीनियर और प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। कमेटी अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को देगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।