फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board exam preparation complete report to be submitted by December 20

यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 20 दिसंबर तक सौंपी जाएगी रिपोर्ट 

Mon, 07 Dec 2020 10:08 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 07 Dec 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
UP board exam preparation complete report to be submitted by December 20
यूपी बोर्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA

वाराणसी में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया के दूसरे चरण में अब केंद्रों पर सुविधाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसीलवार गठित कमेटी केंद्रों का मूल्यांकन कर 20 दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट देगी। जिसके बाद रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों  के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिले के विद्यालयों में छात्रों के बैठने, सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने, हर केंद्र पर चहारदीवारी होने सहित अन्य सुविधाओं के बारे में रिपोर्ट मांगी गई थी।

विज्ञापन

अब जबकि  विद्यालयों ने अपनी रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। ऐसे में जिला स्तर पर गठित कमेटी संसाधनों का मूल्यांकन करेगी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पहले चरण में विद्यालयों से संसाधनों के बारे में विवरण अपलोड होने के बाद जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील स्तर पर टीम संसाधनों का मूल्यांकन करेगी। इसमें एसडीएम,तहसीलदार, इंजीनियर और प्रधानाचार्य को शामिल किया गया है। कमेटी अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग को देगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed