फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board exam Now rumor of seeing copied paper in chemistry paper in ballia

यूपी बोर्ड: अब केमिस्ट्री के पेपर की हल कॉपियां बिकने की अफवाह, आज होनी है परीक्षा

Mon, 24 Feb 2020 01:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Feb 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
UP board exam Now rumor of seeing copied paper in chemistry paper in ballia
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में अब यूपी बोर्ड के एक और पेपर के आउट होने की अफवाह सामने आ रही है। सोमवार को इंटर मीडियट का केमिस्ट्री(रसायन विज्ञान) का पेपर है, लेकिन उससे पहले ही ऐसी अफवाहों के सामने आने के बाद प्रशासन की नींद उड़ गई है।

विज्ञापन


बलिया जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर मीडियट के भौतिक और हाई स्कूल के अंग्रेजी पेपर के बाद अब इंटर मीडियट कैमिस्ट्री का पेपर आउट होने की अफवाह उड़ी है। कैमिस्ट्री का एग्जाम सोमवार को दो बजे शुरू होना है और इसके पेपर की हल की हुई कॉपियां होने का दावा करती हुई नकल सामग्री बाजार में उपलब्ध हो गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर ये वायरल भी होने लगी हैं। अब ये सही हैं या गलत इसका पता तो शाम को पांच बजे परीक्षार्थियों के एग्जाम सेंटर से बाहर निकलने के बाद ही पता चलेगा, जब इनका पेपर से मिलान किया जाएगा, लेकिन इस समय की सच्चाई ये है कि जिले के विभिन्न इलाकों में एग्जाम सेंटर्स के पास इन्हें मुंहमांगे दाम पर खरीदने का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के नगरा, रसड़ा, भीमपुरा, चिलकहर आदि इलाकों के विभिन्न केंद्रों के आसपास इनके बिकने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि अभी तक पेपर आउट के सवाल पर कोई भी अधिकारी कुछ बोल नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed