यूपी बोर्ड: वाराणसी में 12वीं 51067 छात्रों को होगा फायदा, बिना परीक्षा के होंगे प्रमोट
परीक्षा रद्द होने के बाद अब विद्यालय अगली गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इस साल 1,03,940 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था। हाईस्कूल के 52,873 और इंटर के 51,067 शामिल रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा रद्द होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा भी निरस्त कर दी गई। इस फैसले के बाद जिले में 51,067 छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। अब विद्यालयों के साथ ही छात्रों को भी प्रमोशन की गाइडलाइन का इंतजार है। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए इस साल 1,03,940 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा था। हाईस्कूल के 52,873 और इंटर के 51,067 शामिल रहे।
पिछले दिनों यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा निरस्त करने के बाद सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा मंगलवार को रद्द की गई। इसके बाद से ही यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा भी रद्द करने की अटकलें लगाई जा रही थीं। जिस पर गुरुवार को विराम लग गया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मई के पहले सप्ताह में हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा देने वाले छात्रों के प्री बोर्ड और नौवीं और ग्यारहवीं के नंबर भी पोर्टल पर अपलोड कराए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की दोनों परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। छात्रों को प्रमोट करने के बारे में शासन की ओर से विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छात्रों की परीक्षा रद्द करने का फैसला छात्रों के स्वास्थ्य के हिसाब से ठीक है। अब प्रमोट करने के नियमों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि अगली कक्षा में दाखिले में परेशानी न हो।
- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य, रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, क्राइस्ट नगर
छात्र हित में सरकार ने परीक्षा रद्द करने का जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रमोट करने के लिए गाइडलाइन का इंतजार है।
- डॉ. प्रतिभा यादव, प्रधानाचार्य, आर्य महिला इंटर कॉलेज
कोरोना संक्रमण को देख परीक्षा न कराने का शासन ने सही फैसला लिया है। अब प्रमोशन के लिए गाइडलाइन छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना चाहिए।
- डॉ. आनंद प्रभा सिंह, प्रधानाचार्य, निवेदिता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज
सीबीएसई की परीक्षा टलने के बाद से ही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। परीक्षा तो रद्द हो गई है, अब शासन की ओर से नियमावली का इंतजार है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
- डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य, गंगापुर इंटर कॉलेज
परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो गई थी। बस पाठ्यक्रम को दोहराया जा रहा था। अब परीक्षा निरस्त होने के बाद प्रमोट करने के नियमों का इंतजार है। उसके आधार पर आगे का फैसला लेंगे।
- अंकित कुमार यादव, छात्र
कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यालय भले ही बंद रहा, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी चलती रही। अब बोर्ड की ओर से प्रमोशन का क्या आधार होता है, इसकी उत्सुकता बढ़ गई है।
- मनिष्का पांडेय, छात्रा
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परिस्थिति को देख फैसला तो सही लिया है। अब प्री बोर्ड और 11वीं में मिले नंबर के आधार पर कैसे प्रमोशन का मूल्यांकन करेंगे, इसका इंतजार है।
- नित्या त्रिपाठी, छात्रा