फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Exam 2024 Intermediate pre board practical examinations from January 5

UP Board Exam: इस दिन शुरू हो रहीं 12वीं की प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, 13 से लिखित

Wed, 03 Jan 2024 08:24 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Jan 2024 08:24 PM IST
सार

यूपी बोर्ड की ओर से पहली बार प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो रही हैं। बारहवीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच जनवरी से शुरू होकर 12 जनवरी तक होंगी। वहीं, 13 जनवरी
से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Intermediate pre board practical examinations from January 5
UP board exam 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पहली बार हो रही प्री-बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच जनवरी से शुरू होंगी। विद्यालय स्तर पर तैयारी कर ली गई है। वहीं, 13 जनवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव विनोद राय ने बताया कि सभी डीआईओएस को सूचना भेज दी गई है। परीक्षा प्रधानाचार्य संपन्न करवाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रधानाचार्यों को सूचना भेज चुके हैं। 
विज्ञापन


डीआईओएस अवध कुमार सिंह ने बताया कि पहले इंटरमीडिएट की पांच से 12 जनवरी तक प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। जबकि इसकी मुख्य प्रयोगात्मक परीक्षा दो चरणों में होगी। वाराणसी में दूसरे चरण में दो से 9 फरवरी तक कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद राय ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षाएं 13 से 22 जनवरी के बीच होंगी। कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। बोर्ड के निर्देश के अनुसार हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा भी कराई जाएगी। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों को अपलोड करने के लिए 10 जनवरी से वेबसाइट खोल दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed