फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: Another chance for objections regarding examination centers

यूपी बोर्ड: परीक्षा केंद्रों को लेकर आपत्तियों के लिए एक और मौका

Thu, 28 Dec 2023 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Another chance for objections regarding examination centers
वाराणसी। एक बार फिर यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्रों को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं। 30 दिसंबर तक का मौका दिया गया है। विद्यालय, परीक्षार्थी और अभिभावकों को जिले में बने 128 केंद्रों को लेकर कोई दिक्कत है तो वह ऑनलाइन आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव साहब सिंह यादव ने बताया कि 15 जिलों से डीआईओएस ने केंद्रों का निर्धारण कर सूची अपलोड कर दी है। दोबारा आपत्ति मांगी गई है। आपत्तियां परिषद की बेवसाइट, क्षेत्रीय कार्यालय के ई-मेल पर भेज सकते हैं। केंद्रों की दूरी, लिंग कोड, दिव्यांग कोड जैसी आपत्तियों का ही निस्तारण होगा। आपत्तियों को उसे संबंधित जिलों के डीआईओएस को भेजा जाएगा। उनके स्तर पर निस्तारण होगा, ताकि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। अंतिम सूची परिषद को भेज दी जाएगी। जिले में 88 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें 52 हजार से अधिक हाईस्कूल और 46 हजार से अधिक इंटर में हैं।
विज्ञापन

पहली बार आईं थी 170 आपत्तियां
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जीओ मैपिंग और विद्यालयों में सुविधाओं का डाटा भरवाया गया था। उसी के आधार पर पिछले माह परिषद द्वारा केंद्रों की जारी पहली सूची में जिले में 125 केंद्र बने। 170 आपत्तियां आई थीं। इसमें नए केंद्र बनाने, केंद्र काटने, दूरी अधिक होने, क्षमता से अधिक परीक्षार्थी होने जैसी आपत्तियां आई थीं। इसका तहसीलवार निस्तारण करवाया गया था। इसके बाद तीन और केंद्र बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं सुलझा केंद्र दूर होने का मामला
जिले में करीब एक दर्जन ऐसे कॉलेज हैं, जिनका दूरी का मामला नहीं सुलझा है। डीआईओएस कार्यालय इसका निस्तारण करवाने में लगा है। इसमें कुछ केंद्रों की दूरी 15 से 20 किमी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed