{"_id":"69ea880e7505a23023009ad5","slug":"up-board-7941-for-class-12th-and-9149-for-class-10th-varanasi-news-c-20-vns1056-1367370-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 12वीं का 79.41 और 10वीं का 91.49% रहा रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 12वीं का 79.41 और 10वीं का 91.49% रहा रिजल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। इसमें हाईस्कूल का 91.49 फीसदी और इंटरमीडिएट का 79.41 फीसदी परिणाम रहा। इंटरमीडिएट में साक्षी पांडेय ने 94.40 और हाईस्कूल में सूर्यदीप ने 96.83 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है।
यूपी बोर्ड की ओर से 18 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक बोर्ड की परीक्षाएं कराई गईं। परीक्षा में 92234 छात्र पंजीकृत थे। इनमें इंटरमीडिएट के 45919 और हाईस्कूल के 46315 छात्र थे। इनमें इंटरमीडिएट के 44186 और हाईस्कूल में 44177 ने परीक्षा दी। घोषित परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट में 35090 छात्र-छात्राओं और हाईस्कूल के 40417 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। इंटरमीडिएट में 12 और हाईस्कूल में 22 छात्रों ने जिले के टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। इंटरमीडिएट में पियारी देवी इंटर कॉलेज नेवादा की साक्षी पांडेय 94.40%, श्री गांधी इंटर कॉलेज गौराकला की वैशाली मौर्या 92.20% और पियारी देवी इंटर कॉलेज नेवादा की रितु वर्मा ने 92% अंक पाकर जिले में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऐसे ही हाईस्कूल में पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज के सूर्यदीप प्रजापति ने 96.83% पाकर जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बीएसआईसी पैगंबरपुर सारनाथ की मानसी यादव और श्रद्धा इंटरमीडिएट कॉलेज कचनार राजातालाब की अंशिका यादव ने 96 फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। शर्मीला इंटरमीडिएट कॉलेज पुआरी खुर्द के शिवम कुमार ने 95.83 फीसदी अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया है।