{"_id":"6526f37b183ce9b90c00ecb4","slug":"up-board-108069-students-will-appear-for-the-exam-in-the-district-varanasi-news-c-20-vns1013-388544-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: जिले में 1,08069 विद्यार्थी देंगे परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: जिले में 1,08069 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में इस बार 1,08,069 हजार विद्यार्थी यूपी बोर्ड की परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में 51,617 और इंटरमीडिएट में 46,452 परीक्षार्थी बैठेंगे। पिछले साल की अपेक्षा हाईस्कूल में करीब दो हजार ज्यादा छात्र हैं। जबकि इंटर में करीब तीन हजार छात्र कम हुए हैं। मंगलवार को आवेदन की अंतिम तिथि थी।
माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटा है। फॉर्म भरने की तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 10 अक्तूबर की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि 10 अक्तूबर तक जिले में एक लाख से अधिक फॉर्म भरे गए हैं। हाईस्कूल में 219 और इंटर में 3203 फॉर्म प्राइवेट भरे गए हैं। बताया कि केंद्र के निर्धारण की तैयारी चल रही है। तीनों तहसीलों में एसडीएम की निगरानी में स्कूलों के मानक की जांच हो रही है। हालांकि 30 सितंबर तक जिले के 404 विद्यालयों का जियो सर्वे हुआ था। इसमें केंद्रों की दूरी, मूलभूत सुविधाएं और विद्यालयों के डाटा पोर्टल पर भरे गए थे। अगले माह तक केंद्रों का निर्धारण हो जाएगा। पिछले साल जिले में 149 केंद्र बनाए गए थे। सबसे ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन