{"_id":"6a9fcc2185a7a9b26b038b66","slug":"up-barauni-gondia-express-train-pelted-with-stones-one-passenger-injured-in-ballia-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: चलती ट्रेन पर पथराव, एक यात्री घायल; छानबीन में जुटी जीआरपी और आईपीएफ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: चलती ट्रेन पर पथराव, एक यात्री घायल; छानबीन में जुटी जीआरपी और आईपीएफ की टीम
Tue, 08 Sep 2026 02:19 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:19 PM IST
सार
बलिया में अप बरौनी- गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थराव किया गया। इस दौरान एक यात्री घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आईपीएफ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
Train
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छपरा–बलिया रेलखंड पर चल रही अप बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार की शाम अराजकतत्व द्वारा पत्थर फेंके जाने से एक यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही बलिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने यात्री को ट्रेन से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे छुट्टी दे दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15231 बरौनी– गोंदिया एक्सप्रेस छपरा से रेवती रेलवे स्टेशन के बीच करीब 16:05 बजे गुजर रही थी। इसी दौरान किसी अराजकतत्व द्वारा चलती ट्रेन पर पत्थराव किया गया। जिसकी चपेट में स्लीपर कोच S-4 की सीट संख्या 23 पर यात्रा कर रहे 30 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी भगवानपुर, थाना सदर, मुजफ्फरपुर बिहार आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल अभिषेक मुजफ्फरपुर से प्रयागराज छिवकी की यात्रा कर रहे थे। ट्रेन के बलिया रेलवे स्टेशन पहुंचने पर घटना की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को हुई। दोनों टीमों ने घायल यात्री को ट्रेन से उतारा और उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बलिया ले गईं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को छुट्टी दे दी। घायल यात्री की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष राज कपूर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि अप बरौनी - गोंदिया एक्सप्रेस पर रेवती स्टेशन व छपरा के बीच अराजकतत्व द्वारा पथराव किया गया है।जिसमें एक यात्री को हल्की-फुल्की चोटे आई है।जिनका उपचार कराकर भेज दिया गया। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की घटना को लेकर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है और ना ही मुकदमा दर्ज किया गया है।