{"_id":"5e2aaeb38ebc3e4b43353527","slug":"up-aunt-raised-nephew-and-raised-now-demanding-2-5-crore-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू की रिटायर्ड प्रोफेसर बुआ ने भतीजे को पाल-पोस कर बड़ा किया, अब मांग रहा 2.5 करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू की रिटायर्ड प्रोफेसर बुआ ने भतीजे को पाल-पोस कर बड़ा किया, अब मांग रहा 2.5 करोड़ की रंगदारी
Fri, 24 Jan 2020 03:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 24 Jan 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
extortion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिगरा क्षेत्र की संपूर्णानंद नगर कॉलोनी में रहने वाली बीएचयू की सोशल साइंस फैकल्टी की रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. आशा रानी मेहरोत्रा से उनके भतीजे ने ढाई करोड़ की रंगदारी मांगी है। प्रकरण से संबंधित शिकायत शुक्रवार को सिगरा थाने की पुलिस को मिली। आरोपी मनीष कुमार मेहरोत्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उससे सिगरा थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
अविवाहित बुजुर्ग प्रोफेसर के अनुसार, उन्होंने अपने बड़े भाई के बेटे मनीष को पाल-पोसकर बड़ा किया। इस बीच उसकी दोस्ती कुछ गलत किस्म के लोगों से हो गई। गलत संगत में आकर वह जरूरी काम के बहाने से पैसे लेकर उड़ाता रहा। पैसा मिलना बंद हो गया तो घर के कीमती सामान चुराकर बेचने लगा। अब पैसा मांगता है और न देने और जान से मारने की धमकी देता है।
विज्ञापन
हिस्से के तौर पर वह लगातार ढाई करोड़ रुपये मांग रहा है और धमकाता रहता है। रुपये न देने पर प्रताड़ित कर रहा है। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ओझा ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन