फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly polls: BJP a possible revolt in Varanasi

विधानसभा चुनाव : वाराणसी में भाजपा में बगावत की आशंका

Wed, 25 Jan 2017 02:06 PM IST
टीम डिजिटल, वाराणसी
टीम डिजिटल, वाराणसी Updated Wed, 25 Jan 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
UP Assembly polls: BJP a possible revolt in Varanasi
BJP LOGO

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पांच में से चार विधानसभा सीटों पर युवा प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। पांचवी सेवापुरी सीट अपना दल की झोली में जा सकती है। टिकटों की घोषणा के बाद पार्टी में घमासान मच गया है। तीनों सीटों के दावेदार मंगलवार को सूची जारी होने के बाद से नाराज हैं।

विज्ञापन


पार्टी को कैंट और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में बगावत की आशंका है। नाराजगी को कम करने के लिए बड़े नेताओं को लगाया गया है। हालांकि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पार्टी ने कैडर के लोगों को टिकट दिया है। कही से कोई विरोध नहीं है।

विज्ञापन

कैंट से विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव के बेटे सौरभ श्रीवास्तव को टिकट राजनीतिक विरासत के रूप में मिली है। यहां विधायक के घर में ही टिकट देने को लेकर नाराजगी है। दक्षिणी में दादा का टिकट आयु सीमा के चलते काटकर नीलकंठ तिवारी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ और सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष के साथ पार्टी के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे थे। तिवारी को यहां से दूसरे दल को छोड़कर पार्टी में शामिल हुए दावेदारों का विरोध झेलना पड़ सकता है।

रोहनिया नहीं मिलने से अपना दल में नाराजगी

UP Assembly polls: BJP a possible revolt in Varanasi
elections - फोटो : DEMO PIC

उधर, रोहनिया में सुरेंद्र नारायण औढ़े को टिकट देने से भी नाराजगी है। शिवपुर सीट से बसपा छोड़कर भाजपा में आए वर्तमान विधायक उदय लाल मौर्य को टिकट नहीं देने से वहां पार्टी को विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

 

भाजपा की सूची जारी होने के बाद तीन सीटों अजगरा, सेवापुरी और पिंडरा पर अब भी सस्पेंस है। उधर, रोहनिया सीट अपना दल (अनुप्रिया गुट) को नहीं मिलने से नाराजगी है। सबकी नजर इस बात पर है कि पार्टी गठबंधन पर चुनाव लड़ेगी या फिर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

पार्टी के सूत्रों की मानें तो भाजपा और अपना दल के बीच होने वाली बैठक नहीं हुई। भाजपा ने अपना दल को बताए बगैर रोहनिया सीट पर प्रत्याशी उतार दिया।

 

भाजपा की सूची जारी होने के बाद टिकट नहीं मिलने वालों ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया। कैंट सीट से दावेदार वीणा पांडेय के पुत्र नीलेश पांडेय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि परिवारवाद और बाहरी वाद बीजेपी में हावी हो चुका है। वॉटस एप से लेकर फेसबुक पर कार्यकर्ता अपनी राय लिख रहे हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed