फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly Election 2022 Rahul gandhi priaynka gandhi in varanasi for rally take blessings from kashi vishwanath mandir

वाराणसी में राहुल-प्रियंका गांधी: जनसभा से पहले बाबा विश्वनाथ दरबार में टेका मत्था, मांगा जीत का आशीर्वाद

Fri, 04 Mar 2022 01:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Mar 2022 01:56 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार दोपहर वाराणसी के पिंडरा विधानसभा में जनसभा करेंगे। इसके पहले दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Rahul gandhi priaynka gandhi in varanasi for rally take blessings from kashi vishwanath mandir
गोदौलिया से पैदल विश्वनाथ मंदिर जाते कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और  महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार दोपहर बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। गोदौलिया चौराहे से दोनों नेता अपने समर्थकों संग पैदल ही काशी विश्वनाथ धाम  पहुंचे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों को माला फूल पहना कर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


वहीं बाबा को नमन कर गर्भ गृह में पहुंचे और सविधि दर्शन-पूजन कर बाहर निकले। राहुल गांधी और प्रियंका के स्वागत के लिए गोदौलिया द्वार पर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। वहीं गोदौलिया द्वार पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जमावड़ा रहा।  
विज्ञापन


राहुल और प्रियंका ने धाम परिसर में भक्तों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं दूसरी ओर बाहर आने पर प्रियंका गांधी ने एक महिला से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी दर्शन पूजन करने पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन

फूलपुर में करेंगे जनसभा

सातवें चरण के मतदान से पहले हर बाबा के दर्शन के लिए नेताओं की कतार लगी है। राहुल गांधी और प्रियंका सड़क मार्ग से पिंडरा विधानसभा के फूलपुर मार्केट जाएंगे और वहां कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले गुरुवार को भी वाराणसी में अखिलेश यादव, जेपी नड्डा और ममता बनर्जी समेत कई दिग्गजों का जुटान हुआ था। 

जनसभा को इन लिंक्स पर लाइव देखें।

YouTube
https://youtu.be/mJSkBeaU5RQ

Facebook
https://www.facebook.com/priyankagandhivadra/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed