फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP assembly election 2022 PM Modi varanasi visit on 27 february to infuse enthusiasm among BJP workers amid vidhan sabha chunav prachar

UP Chunav 2022: भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने को वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, 27 फरवरी को करेंगे सीधा संवाद

Thu, 24 Feb 2022 11:23 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 24 Feb 2022 11:23 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को वाराणसी आने वाले हैं। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में जिले के आठों विधानसभा क्षेत्रों के बूथ पदाधिकारियों संग संवाद कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। 

विज्ञापन
UP assembly election 2022  PM Modi varanasi visit on 27 february to infuse enthusiasm among BJP workers amid vidhan sabha chunav prachar
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में पूर्वांचल की सियासी जमीन पर भाजपा की पकड़ मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को जिले भर के बूथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रांगण में दोपहर दो बजे करीब 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ से छह कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा। पीएम के आगमन की सूचना के बाद भाजपा ने बुधवार को बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 27 फरवरी को मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को गति देंगे।
विज्ञापन


वाराणसी में प्रवास कर रहे गुजरात प्रदेश के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने कहा कि विधानसभा चुनाव की दृष्टि से पीएम का यह बड़ा कार्यक्रम है। इसे सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए आप सभी तैयारियों में अभी से जुट जाएं और जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाए, वो उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वह गुलाब बाग स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। संचालन क्षेत्रीय महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अशोक चौरसिया ने किया। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed