फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Assembly election 2022 last phase voting varanasi Police commissioner inspects dispatch centers of ppooling parties

UP Chunav 2022: वाराणसी में डिस्पैच सेंटरों का पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण, परखी व्यवस्था

Sun, 06 Mar 2022 03:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Mar 2022 03:00 PM IST
सार

वाराणसी में यूपी कॉलेज, पहड़ियां मंडी, जगतपुर, उदय प्रताप इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन नर्सरी को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।  इन सेंटरों पर व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश और डीएम कौशल राज शर्मा पहुंचे। 

विज्ञापन
UP Assembly election 2022 last phase voting varanasi Police commissioner inspects dispatch centers of ppooling parties
मतदान कर्मियों का हालचाल पूछते पुलिस आयुक्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में वाराणसी में मतदान कराने के लिए रविवार को निर्धारित स्थानों से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बूथों के लिए रवाना हो रही हैं। डिस्पैच सेंटरों पर व्यवस्था को परखने के लिए पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश और डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा पहुंचे। वाराणसी में यूपी कॉलेज, पहड़ियां मंडी, जगतपुर, उदय प्रताप इंटर कॉलेज व क्रिश्चियन नर्सरी को डिस्पैच सेंटर बनाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस आयुक्त  ने कहा कि पोलिंग पार्टियों के संग सुरक्षाकर्मी डिस्पैच हो रहे हैं। सुचारु रूप से प्रक्रिया चल रही है। मतदान कर्मियों के हर बस का एक यूनिक नंबर दिया गया है। हमारा प्रयास तय समय से पहले सुरक्षाकर्मी और मतदानकर्मी अपने बूथ तक पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि वाराणसी कमिश्नरेट में मतदान के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 40 कंपनियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्थानीय और दूसरे जिलों के अलग-अलग रैंक के करीब 2500 पुलिसकर्मी भी ड्यूटी में लगाए गए हैं। इसके अलावा बैरियर्स पर पिकेट्स बनाए गए हैं। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ भी सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। पुलिस आयुक्त ने मतदानकर्मियों से बातचीत कर उनका हालचाल पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन


वाराणसी में बनेंगे 16 सखी बूथ, महिलाओं के हाथ होगी कमान
वहीं पहड़िया मंडी स्थित डिस्पैच सेंटर पर मीडिया से बात करते हुए डीएम कौशल राज शर्मा ने कहा कि पोलिंग पार्टियां सामग्री एकत्र और मिलान करने बाद बूथ पर जा रही हैं। मतदान कर्मियों को मतदान खत्म होने के बाद यहीं आखर ईवीएव और अन्य सामग्री जमा करना होगा।

डीएम ने बताया कि महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए वाराणसी के आठों विधानसभा में दो-दो ऐसे बूथ बनाए गए हैं जहां केवल महिला मतदानकर्मी तैनात रहेंगी। ठीक इसी तरह दिव्यांग सशक्तिकरण का संदेश देने के शहरी क्षेत्र विधानसभा उत्तरी, दक्षिणी, कैंट और शिवपुर में एक-एक मतदान केंद्र पर केवल दिव्यांग मतदान कर्मी तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed