फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Assembly Election 2022 Last Phase voting in 54 vidhan sabha seats of purvanchal varanasi azamgarh bhadohi chandauli ghazipur jaunpur mirzapur and mau

UP Chunav 2022: पूर्वांचल के 54 सीटों पर 613 प्रत्याशी, सात मंत्रियों का भाग्य आज होगा तय

Mon, 07 Mar 2022 07:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 07 Mar 2022 07:50 AM IST
सार

अंतिम चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में मतदान हो रहा है। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Last Phase voting in 54 vidhan sabha seats of purvanchal varanasi azamgarh bhadohi chandauli ghazipur jaunpur mirzapur and mau
बूथ के लिए रवाना होते मतदान कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी समेत पूर्वांचल के नौ जिलों में आज अंतिम चरण में मतदान हो रहा है। अंतिम चरण में 54 सीटों  2 करोड़ 5 लाख मतदाता 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। अंतिम चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में मतदान जारी है। 

विज्ञापन


इन नौ जिलों की  54 सीटों पर वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा 29, सपा 11, बसपा छह, अपना दल चार, सुभासपा तीन और निषाद पार्टी एक सीट पर जीती थी। इस चरण में 12 हजार से अधिक मतदान केंद्र और 23 हजार से अधिक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। वहीं, इस चरण में भी चुनाव दिलचस्प होने वाले हैं क्योंकि कई बड़ी सीटों पर इस बार लोगों की नजर रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, कई बड़े चेहरे में मैदान में उतरे हैं। इसमें सात मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। इसमें वाराणसी में ही तीन मंत्री हैं। बलिया में दो मंत्रियों का भाग्य छठे चरण में ईवीएम में बंद हो चुका है। सातवें चरण में सात मार्च को सात मंत्रियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सात मंत्री हैं दक्षिणी से भाजपा प्रत्याशी डा. नीलकंठ तिवारी, वाराणसी उत्तरी सीट से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र जायसवाल,  वाराणसी की शिवपुर सीट से अनिल राजभर, जौनपुर की सदर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी गिरीश चंद्र यादव , गाजीपुर सदर भाजपा प्रत्याशी डा. संगीता बलवंत, मिर्जापुर की मड़िहान विधानसभा सीट से रमाशंकर सिंह पटेल और सोनभद्र की ओबरा सीट से समाज कल्याण मंत्री संजीव गोंड़। यूपी की सत्ता के भाग्य का फैसला मुकम्मल होने में अब महज कुछ घंटों का ही फासला है।

तीन विधानसभा में चार बजे तक ही मतदान
सोमवार सुबह सात बजे से वाराणसी सहित सोनभद्र, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, भदोही, मिर्जापुर, चंदौली में मतदान शुरू हो जाएगा। नक्सल प्रभावित रहे चंदौली और सोनभद्र जिले की तीन विधान सभा सीटों चकिया, राबर्ट्सगंज और दुद्धी में मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा। 

ओबीसी नेताओं की असली परीक्षा इसी चरण में

सियासत के रण में पिछड़ी जाति के दिग्गज नेताओं का असल इम्तिहान इस बार पूर्वांचल में होगा। सपा और भाजपा से जुड़े पिछड़े वर्ग के कई ऐसे नेता है जो अपनी-अपनी जाति के वास्तविक नेता होने का दंभ भरते फिर रहे हैं। इनमें एकाध को छोड़ कर ज्यादातर बतौर प्रत्याशी मैदान में भी उतर चुके हैं।

इनमें कई नेता ऐसे हैं जो पिछले चुनाव में भाजपा के साथ थे, मगर अब साइकिल पर सवार हैं। इसलिए माना जा रहा है कि पूर्वांचल में इस बार अनुप्रिया पटेल, डॉ. संजय निषाद, ओमप्रकाश राजभर, स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान जैसे पिछड़े वर्ग के चेहरे की असली परीक्षा होगी।

वाराणसी में तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर 

UP Assembly Election 2022 Last Phase voting in 54 vidhan sabha seats of purvanchal varanasi azamgarh bhadohi chandauli ghazipur jaunpur mirzapur and mau
वाराणसी में तीन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की आठों सीटों पर विपक्ष और भाजपा में जबरदस्त घमासान है। पिछले चुनाव में भाजपा और सहयोगी अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने मिलकर सभी सीटों पर विजय पताका फहराई थी। हालांकि, इस बार दक्षिणी सीट से नीलकंठ तिवारी को सपा के किशन दीक्षित  से, तो शिवपुर सीट पर मंत्री अनिल राजभर को सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर से चुनौती मिलती दिख रही है।

हालांकि, सियासी पंडितों की दलील है कि मोदी मैजिक के सहारे दोनों मंत्री सीट बचाने में कामयाब हो सकते हैं। शहर उत्तरी से चुनाव लड़ रहे मंत्री रवींद्र जायसवाल के सामने सपा ने अशफाक अहमद को मैदान में उतारा है। बाहरी का ठप्पा होने की वजह से अशफाक को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है।

ये हैं 54 विधानसभा सीटें

ओबरा, अतरौला, अजगर, औराई, भदोही, चकिया, छांबी, दुद्धी, दीदारगंज, गोपालपुर, घोसी, ज्ञानपुर, मधुबन, मुबारकपुर, मोहम्मदाबाद गहना, मऊ, मछलीशहर, मिर्जापुर, मड़ियाहू, मझवां, मोहम्मदाबाद, मुगलसराय, मुंगराबादशाहपुर, रॉबर्ट्सगंज, रोहनिया, सकलडीहा, शिवपुर, सेवापुरी, सैयदपुर, चुनार, शाहगंज, जौनपुर, मल्हानी,बदलापुर, पिंडारा, आजमगढ़, निजामाबाद, जमानिया, फूलपुर- पवई, लालगंज, मेहरगढ़, जफराबाद, सैदपुर, मरिहां, घोरावल, वाराणसी उत्तरी, वाराणसी दक्षिणी, वाराणसी कैंट, गाजीपुर, जंगीपुर, और जहूराबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed