फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Assembly Election 2022 Direct competition between BJP and SP on most seats, know the condition of 54 seats in nine districts of the last phase

UP Chunav 2022: ज्यादातर सीटों पर भाजपा और सपा में सीधी टक्कर, जानिए अंतिम चरण के नौ जिलों की 54 सीटों का हाल

Tue, 08 Mar 2022 04:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Mar 2022 04:01 PM IST
सार

पूर्वांचल की 54 सीटों पर सोमवार को हुए मतदान के दौरान बनते और बिगड़ते समीकरणों पर शशांक मिश्र की रिपोर्ट।

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Direct competition between BJP and SP on most seats, know the condition of 54 seats in nine districts of the last phase
यूपी में सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतिम चरण में पूर्वांचल की धरा पर राजनीतिक योद्धाओं के बीच जबरदस्त जंग हुई। ज्यादातर सीटों पर लड़ाई आमने-सामने की रही। हालांकि कुछ सीटों पर संघर्ष त्रिकोणीय रहा। सातवें दुर्ग में प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, गिरीश यादव, रमाशंकर पटेल, सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, भाजपा से सपा में आए पूर्व मंत्री दारा सहित चौहान सहित कई दिग्गजों ने मजबूत लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


हालांकि मतदाताओं की कसौटी और खामोशी ने जरूर मैदान में डटे योद्धाओं के माथे पर बल डाल रखा है। नौ जिलों की 54 सीटों पर हुए मतदान में ज्यादातर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला हुआ है। कुछ सीटों पर बसपा और कांग्रेस के प्रत्याशी की मजबूत मौजूदगी के चलते लड़ाई त्रिकोणीय हुई है। पूर्वांचल की सीटों पर हुए मतदान के दौरान बनते और बिगड़ते समीकरणों पर शशांक मिश्र की रिपोर्ट।
विज्ञापन


गंगा की लहरों के साथ उफान मार रही पूरबिया पट्टी की सियासत में सोमवार को माहौल काफी गर्म रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सरकार के काम और अपने सांसद के प्रति स्नेह को ध्यान में रखकर मतदाता बूथों पर पहुंचे थे। हालांकि हिंदू मतों में सेंधमारी के साथ मुसलमानों की एकजुटता से सपा भी उम्मीद लगाए बैठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही की ज्ञानपुर सीट पर प्रगतिशील समाज पार्टी के विधायक विजय मिश्र प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से सीधे मुकाबला कर रहे थे। उधर, जौनपुर की मल्हनी में पूर्व सांसद धनंजय सिंह रेस लगाए हुए हैं।

चंदौली की सैय्यदराजा में भाजपा के सुशील सिंह और सपा के मनोज सिंह डब्ल्यू के बीच सीधी टक्कर है। मां विंध्यवासिनी धाम वाली मिर्जापुर नगर सीट पर भाजपा के रत्नाकर मिश्र और सपा के कैलाश सोनकर पूरे दिन जीत-हार के बीच संघर्ष करते रहे।

मऊ में दारा सिंह चौहान, गाजीपुर की जहूराबाद में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर, मऊ सदर पर माफिया मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी, आजमगढ़ की फूलपुर पवई सीट पर पूर्व सांसद रमाकांत यादव भी जनता दरबार से उम्मीद लगाए बैठे हैं।

नौ जिलों की ज्यादातर सीटों पर मुसलमान एकजुट होकर सपा के पक्ष में दिखाई दिए। गंगा-गोमती और तमसा किनारे वाले इन जिलों में केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्य, काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य स्वरूप, विंध्याचल धाम और राम मंदिर के साथ ही कानून व्यवस्था, बेरोजगारी के मुद्दे के साथ ही जातीय समीकरण मतदान के इर्द-गिर्द घूमते नजर आए।

वाराणसी में हर सीट पर अपने समीकरण

UP Assembly Election 2022 Direct competition between BJP and SP on most seats, know the condition of 54 seats in nine districts of the last phase
voting, vote - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की पांच और वाराणसी जिले की आठ विधानसभा सीटों पर सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने भाजपा के दावेदारों से कड़ा मुकाबला किया। पिंडरा विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी डॉ. अवधेश सिंह, पूर्व विधायक अजय राय और बसपा के बाबूलाल पटेल के बीच कड़ा संघर्ष है।

सेवापुरी में भाजपा के नीलरतन पटेल और सपा के सुरेंद्र सिंह पटेल के बीच लड़ाई नजर आई। रोहनिया में अपना दल एस के सुनील पटेल, सपा गठबंधन के अभय पटेल और कांग्रेस के राजेश्वर पटेल के बीच लड़ाई दिखी। शिवपुर में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की राह रोकने के लिए सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के बेटे अरविंद राजभर और बसपा के रवि मौर्या जुटते नजर आए। 

अजगरा में पूर्व विधायक टी राम और सुभासपा के सुनील सोनकर के बीच मतदाताओं की खेमेबंदी दिखी। उत्तरी में भाजपा के रविंद्र जायसवाल और सपा के अशफाक अहमद आमने-सामने की लड़ाई लड़ी। कैंट में सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ पूर्व सांसद कांग्रेस प्रत्याशी राजेश मिश्रा लड़ाई में नजर आए। दक्षिणी में नीलकंठ तिवारी के खिलाफ सपा प्रत्याशी कामेश्वर नाथ दीक्षित मजबूत लड़ाई में हैं।

आजमगढ़ का हाल

आजमगढ़ की 10 सीटों पर सपा को बढ़त की उम्मीद है। हालांकि भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले बेहतर करती दिखी है। फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाकांत यादव से भाजपा के रामसूरत राजभर का सीधा मुकाबला है। मुस्लिम बहुल मुबारक सीट पर एआईएमआईएम की मौजूदगी ने मुकाबला त्रिकोणीय कर दिया है। यहां सपा के अखिलेश यादव, बसपा के अब्दुस्सलाम और एआईएमआईएम के शाह आलम के बीच कड़ा संघर्ष हुआ है।

आजमगढ़ विधानसभा सीट पर आठ बार विधायक रहे और सपा सरकार में मंत्री रहे दुर्गा प्रसाद यादव को भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कड़ी टक्कर दी है। सगड़ी विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला हुआ है। यहां भाजपा की वंदना सिंह, सपा के डॉ. एचएन पटेल और बसपा के शंकर यादव के बीच कड़ी टक्कर है।

गाजीपुर

UP Assembly Election 2022 Direct competition between BJP and SP on most seats, know the condition of 54 seats in nine districts of the last phase
मतदान करने के लिए लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला

सपा के साथ चुनावी समर में ताल ठोक रही सुभासपा की अग्निपरीक्षा गाजीपुर की जहूराबाद सीट से होगी। यहां सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ भाजपा के कालीचरन राजभर का मुकाबला दिखा। बसपा की शादाब फातिमा का प्रदर्शन भी दोनों दलों को चिंतित किए है। भाजपा की अलका राय और सपा के मन्नू अंसारी के बीच मतदाता बंटे होने के कारण यहां संघर्ष काफी कड़ा दिखाई दे रहा है।

चंदौली

चंदौली जिले की चार विधानसभा सीटों पर सकलडीहा सीट हमेशा से सपा, बसपा और अन्य दलों के लिए ही मुफीद रही है। सकलडीहा सीट पर भाजपा के सूर्यमुनि तिवारी और सपा के प्रभु नारायण यादव के बीच मुकाबला है। सैय्यदराजा में भाजपा के सुशील सिंह और सपा ने पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के बीच सीधी लड़ाई नजर आई। मुगलसराय में त्रिकोणीय मुकाबले की तस्वीर दिखी है। यहां भाजपा से रमेश जायसवाल, सपा से चंद्रशेखर यादव और बसपा के इरशाद बबलू के बीच मतदाता बंटे हुए दिखाई दिए। चकिया सीट पर भाजपा के कैलाश खरवार की सीधी टक्कर सपा के जितेंद्र कुमार से हो रही है।

मिर्जापुर

मिर्जापुर की पांच सीटों पर भाजपा और सपा गठबंधन के बीच कड़ा संघर्ष दिखा। ऊर्जा राज्यमंत्री रहे रमाशंकर सिंह पटेल के खिलाफ सपा के रवींद्र बहादुर सिंह पटेल और अपना दल कमेरावादी से अवधेश सिंह पटेल ने लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है। शहर सीट पर रत्नाकर मिश्रा और पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया के बीच मुकाबला बहुत कड़ा है। मझवा में निषाद पार्टी के विनोद कुमार बिंद और सपा के रोहित शुक्ला के बीच सीधा मुकाबला हुआ है। छानबे में अपना दल एस के राहुल प्रकाश के खिलाफ सपा की महिला प्रत्याशी ने लड़ाई को कठिन कर दिया है।

सोनभद्र

सपा और बसपा की मजबूत पकड़ वाली सोनांचल की चारों सीटों पर लड़ाई आमने-सामने की है। राबर्ट्सगंज सीट पर भाजपा विधायक भूपेश चौबे और सपा के अनिल कुशवाहा के बीच लड़ाई दिखी। इसमें बसपा प्रत्याशी अविनाश शुक्ला के प्रदर्शन पर काफी हद तक परिणाम तय होगा। घोरावल में सपा के रमेश दूबे और भाजपा के अनिल मौर्या आमने-सामने दिखे। ओबरा में राज्यमंत्री संजीव सिंह गोंड के खिलाफ सपा के अरविंद गोंड मतदाताओं के बीच पैठ बनाते नजर आए। दुद्धी में बसपा के हरिराम चेरो और सपा के विजय सिंह गोंड के बीच कड़ा मुकाबला है।

भदोही

भदोही जिले की तीन सीटों में ज्ञानपुर में बाहुबली विधायक विजय मिश्र प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों से सीधा मुकाबला कर रहे हैं। यहां निषाद पार्टी के विपुल दूबे और सपा के राम किशोर बिंद मुकाबले को त्रिकोणीय बना रहे हैं। भदोही सीट पर भाजपा के रविंद्रनाथ त्रिपाठी और सपा के जाहिद बेग के बीच मुकाबला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed