फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Accident news School bus crushes teenager in Ghazipur police in trouble after blockade

UP Accident: जुर्माने के बाद भी चल रही स्कूल बस ने किशोर को कुचला, इकलौते बेटे की माैत से बेसुध हुआ परिवार

Fri, 11 Jul 2025 05:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Jul 2025 05:50 PM IST
सार

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में स्कूल की बस से कुचलकर एक किशोर की माैत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने तीन घंट तक जाम को खोलवाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
UP Accident news School bus crushes teenager in Ghazipur police in trouble after blockade
आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Ghazipur: गाजीपुर के शादियाबाद क्षेत्र के अकराव के पास शुक्रवार को फिटनेस फेल स्कूली बस ने साइकिल सवार कक्षा सात के छात्र को कुचल दिया। उसकी माैके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को तीन किलोमीटर दूर स्कूल ले गया और बस खड़ी कर भाग गया। आक्रोशित लोगों ने बरौली गांव के पास मुख्य मार्ग पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


छात्र के नाना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है। एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि स्कूल बस का मार्च में ही फिटनेस फेल हो गया था। तीन पहले आठ जुलाई को 11 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। बस न चलाने के लिए स्कूल को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया अकराव गांव निवासी राम विलास बिंद मुंबई में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर बड़ा बेटा अमन बिंद और दो बहनों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। अमन घर के पास ही सरकारी विद्यालय में पढ़ता था। वह सुबह दूध बेचने के बाद स्कूल जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

अमन शुक्रवार की सुबह 7.45 बजे बजे साइकिल से एक लीटर दूध एक ग्राहक के घर पहुंचाने जा रहा था। अकराव गांव में नहर मार्ग पर सालिकपुर खुटवां स्थित आक्सफोर्ड माॅर्डन पब्लिक स्कूल की बस ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक बस को लेकर भाग गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बरौली गांव के पास मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण वाहन चालक और वाहन मालिक को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। 

माैके पर जाकर उप जिला अधिकारी जखंनिया रविश कुमार और सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय ने ग्रामीणों का समझाया। लगभग तीन घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमन के नाना नंदगंज थाना क्षेत्र के सरायं शरीफ निवासी महेंद्र राम बिंद की तहरीर पर वाहन चालक लल्लन बिंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इकलौते बेटे के शव को लिपटी मां तो हर भर आई आंखें
अमन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मां प्रियंका देवी व दादी चंद्रावती देवी और दोनों बहनें रो रोकर बेसुध हो गईं। मां प्रियंका ने बताया कि अमन दूध व्यवसाय में मदद करता था। वह सुबह सात बजे एक ग्राहक के घर दूध पहुंचाने के लिए निकला था। प्रियंका अमन के वापस आने का इंतजार कर रही थी ताकि उसे तैयार करके स्कूल भेज सके। इसी बीच हादसे की सूचना मिली। बेटे के शव को देखकर प्रियंका बेसुध हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed