फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   University and college booklets will be deposited from June 30

सभी केंद्र : विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की पुस्तिकाएं 30 जून से जमा होंगी

Mon, 19 Jun 2023 06:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
University and college booklets will be deposited from June 30
357 केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए परीक्षा भवन में बना केंद्र
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और 583 संस्कृत महाविद्यालयों की काॅपियों का होगा मूल्यांकन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री और आचार्य की परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिकाएं 30 जून से जमा कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय समेत देश भर के 583 संस्कृत महाविद्यालयों के 357 केंद्रों की उत्तरपुस्तिकाएं तिथियों के अनुसार जमा होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने राज्यवार और जिलेवार उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि तीन जुलाई तक उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा भवन संकलन केंद्र पर जमा करनी होंगी। जमा नहीं करने पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं कराया जाएगा और विश्वविद्यालय के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए केंद्राध्यक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर की लिखित उत्तरपुस्तिका प्रतिदिन जमा की जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर पुस्तिका जमा करने का शेड्यूल
30 जून को वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, भदोही, चंदौली।
01 जुलाई को प्रयागराज, सुल्तानपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, गोरखपुर, आंबेडकरनगर, आजमगढ़, फैजाबाद, मऊ, बाराबंकी, मिर्जापुर।
02 जुलाई को सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, महराजगंज, देवरिया।
03 जुलाई को फतेहपुर, पीलीभीत/बरेली, सीतापुर, मेरठ, हरदोई, उन्नाव, कानपुर, लखनऊ, चित्रकूट, झांसी, बांदा, जालौन, बहराईच, शाहजहांपुर, रायबरेली, मैनपुरी, एटा, इटावा, सोनभद्र, गोंडा, बलरामपुर, मथुरा एवं राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, बिहार सहित अन्य केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed