फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unique initiative of My Nurture Pre School On Hindi Diwas children recited poems and couplets

हिंदी दिवस 2022: कार्यालय के कार्यों में हिंदी भाषा के प्रयोग का संकल्प, स्कूलों में अनोखी पहल

Thu, 15 Sep 2022 07:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्र, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्र, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 15 Sep 2022 07:44 PM IST
सार

वाराणसी के माई नर्चर प्री स्कूल महमूरगंज में हिंदी दिवस पर बच्चों ने हिंदी कविताएं और श्लोक सुनाए। आरिका ने अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम श्लोक की प्रस्तुति दी तो वो वहीं काशी ने गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाय दोहा सुनाकर सबके मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
Unique initiative of My Nurture Pre School On Hindi Diwas children recited poems and couplets
माई नर्चर प्री स्कूल के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिंदी दिवस के मौके पर वाराणसी के कई स्कूलों में आयोजन किए गए। जहां हिंदी के महत्व को समझाया गया। बनारस रेल इंजन कारखाना राजभाषा विभाग की ओर से बुधवार को हिंदी दिवस पर राजभाषा पखवाड़ा की शुरुआत महाप्रबंधक अंजली गोयल ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा हिंदी में उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं बनाई गई हैं।

विज्ञापन


 

Unique initiative of My Nurture Pre School On Hindi Diwas children recited poems and couplets
बनारस रेल इंजन कारखाना में हिंदी दिवस - फोटो : अमर उजाला
महाप्रबंधक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दैनिक कार्यों में हिंदी का प्रयोग करने के साथ ही तकनीकी ज्ञान सरल भाषा में जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में उन्होंने ई पत्रिका का लोकार्पण किया। उपमहाप्रबंधक विजय, प्रमोद कुमार चौधरी, अमिताभ, हीरेंद्र सिंह राना, रामजन्म चौबे आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Unique initiative of My Nurture Pre School On Hindi Diwas children recited poems and couplets
आर्य महिला पीजी कॉलेज में हिंदी दिवस का कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
लोक गीतों से मोहा मन
आर्य महिला पीजी कॉलेज में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने आदिकाल से लेकर आधुनिक काल तक के कवियों की प्रमुख रचनाओं को
गीतों के जरिए प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्राओं ने लोक गीतों की प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हिंदी कविता पाठ, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. शशिकांत दीक्षित, प्रो. बृजबाला सिंह, डॉ. सुचिता त्रिपाठी, डॉ. बीना आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

Unique initiative of My Nurture Pre School On Hindi Diwas children recited poems and couplets
दादा-दादी का सम्मान - फोटो : अमर उजाला
बच्चों ने सुनाई कविताएं, किया दादी-दादा का सम्मान
माई नर्चर प्री स्कूल महमूरगंज में हिंदी दिवस पर बच्चों ने हिंदी कविताएं, श्लोक सुनाया। कार्यक्रम में नित्या ने बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर सुनाया तो वहीं विवान ने हनुमान चालीसा सुनाया। आरिका ने अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम श्लोक की प्रस्तुति दी तो वो वहीं काशी ने गुरु गोविंद दोऊ  खड़े काके लागू पाय से खूब तालियां बजी।

 

Unique initiative of My Nurture Pre School On Hindi Diwas children recited poems and couplets
माई नर्चर प्री स्कूल - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने दादा-दादी व नाना नानी का टीका लगाकर सम्मान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निधि कपूर, कृष्ण कुमार तिवारी, शिला तिवारी, वीएन पाठक, सावित्री पाठक, अरुण व सुमित्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed