फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Unique cricket tournament held in Varanasi

संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री और धोती व कुर्ता पहने क्रिकेटर देखे हैं आपने, यहां देखिए 

Thu, 18 Feb 2021 03:10 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 18 Feb 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
Unique cricket tournament held in Varanasi
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के मैदान पर गुरुवार को एक अनोखा क्रिकेट मैच देखने को मिला। मैदान पर सभी बटुक खिलाड़ी धोती व कुर्ता पहने मैदान पर क्रिकेट खेलने उतरे। मैच की कमेंट्री खास तरीके से संस्कृत भाषा में हो रही थी। अंपायर भी भगवा धोती,दुपट्टा व रुद्राक्ष की माला धारण किए हुए थे। खिलाड़ी भी कोरोना से बचाव के लिए एक दूसरे को प्रोत्साहित करते रहे।

विज्ञापन


दरअसल, संस्कृत के संवर्धन के लिए समर्पित दशाश्वमेध स्थित श्री शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 77वें स्थापनोत्सव पर आयोजित इस अद्भुत व अनूठी  क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बटुक खिलाड़ी अपने परंपरिक गणवेश धोती व कुर्ता में टीका-त्रिपुण्ड लगाकर मैदान पर क्रिकेट खेलने उतरे। सभी खिलाड़ियों में मैच जीतने का काफी जोश था।
विज्ञापन


इन सबसे इतर मैच का सबसे रोमांचक पहलू कमेंट्री का दिखा जो पूर्ण रूप से संस्कृत भाषा में हो रही थी। मुख्य कमेंटेटर शास्त्रार्थ महाविद्यालय के वयोवृद्ध वरिष्ठ आचार्य डॉ. शेषनारायण मिश्र धारा प्रवाह संस्कृत में कमेंट्री कर रहे थे। इस मैच में अंपायरिंग करने वाले पूर्व खिलाड़ी धीरज मिश्र व अनुज तिवारी भी भगवा धोती,दुपट्टा व रुद्राक्ष की माला धारण किए हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मैच के दौरान बटुक खिलाड़ियों ने कोरोना से बचाव के लिए दो गज दूरी मास्क है जरूरी के नारे भी लगाते रहे। प्रतियोगिता में जनपद की चार टीमों ने हिस्सा लिया। मैच का उद्घाटन शास्त्रार्थ महाविद्यालय के प्राचार्य व संयोजक डॉ. गणेश दत्त शास्त्री ने बटुक खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस अवसर पर प्रो.हरि प्रसाद अधिकारी,डॉ.माधुरी पांडेय, डॉ. उमाशंकर त्रिपाठी,आचार्य चूड़ामणि शास्त्री,डॉ.अशोक पांडेय, आमोद दत्त शास्त्री आदि उपस्थित थे। पूरे मैच का संयोजन व सफल संचालन महाविद्यालय के साहित्य विभागाध्यक्ष आचार्य पवन शुक्ला ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed