फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   union minister Dharmendra Pradhan visit varanasi Inspected Kashi Vishwanath corridor took stock of preparations for inauguration

धर्मेंद्र प्रधान पहुंचे बनारस: काशी विश्वनाथ धाम का किया निरीक्षण, लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Sat, 04 Dec 2021 11:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Dec 2021 11:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर शनिवार को केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वाराणसी पहुंचे। 

विज्ञापन
union minister Dharmendra Pradhan visit varanasi Inspected Kashi Vishwanath corridor took stock of preparations for inauguration
काशी विश्वनाथ धाम में धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा व कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री एवं  यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान शनिवार को वाराणसी पहुंचे। शाम में उन्होंने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाटों का भी जायजा लिया। घंटे भर से अधिक निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर लोकार्पण कार्यक्रम तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


वहीं संगठन पदाधिकारियों संग भी वार्ता करते हुए विधानसभा चुनाव के बाबत संगठन को पूरी भागदारी से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिहाज से काशी विश्वनाथ धाम काफी महत्वपूर्ण है, यह संदेश हर घर-घर पहुंचना चाहिए। इसके पूर्व धर्मेंद्र प्रधान ने बाबा दरबार और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन किया। 
विज्ञापन



सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे और विश्वनाथ धाम लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अधिकारियों और संगठन पदाधिकारियों संग समीक्षा बैठक करते हुए तैयारियों को परखा। उन्होंने सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः कल वाराणसी आएंगे सीएम योगी: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और मास पर्यंत कार्यक्रमों की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

मंत्री चलाएंगे स्वच्छता अभियान

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण और एक माह तक चलने वाले विभिन्न आयोजनों की व्यवस्था में लगे भाजपा कार्यकर्ताओं की शनिवार को सर्किट हाउस में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें पांच से 12 दिसंबर तक शहर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान पांच दिसंबर को सुबह 8 बजे मलदहिया स्थित सरदार पटेल चौराहे पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत करेंगे। इनके साथ प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन भी रहेंगे।

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने सभी मंडल एवं वार्ड अध्यक्षों से बड़ी संख्या में स्वच्छता अभियान में जुड़ने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के प्रभारी वैभव कपूर ने बताया कि सरदार पटेल प्रतिमा से स्वच्छता केचार रूट तय किए गए हैं।

इसमें सरदार पटेल प्रतिमा से सुभाष पार्क सिगरा, पटेल धर्मशाला और आजाद पार्क लहुराबीर, भारतीय शिक्षा मंदिर तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें विधानसभा कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। 
पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद 23 को फिर आएंगे पीएम मोदी, रोपवे और मंडलीय कार्यालय परियोजना की देंगे सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed