फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   union Minister Ashwini vaishnav said Varanasi Cantt will become world class railway station

वाराणसी में रेलमंत्री अश्विनी: बोले- विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनेगा कैंट, डिजाइन को दिया जा रहा अंतिम रूप

Sat, 10 Dec 2022 10:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Dec 2022 10:30 PM IST
सार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को वाराणसी के कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कहा कि स्टेशन के  पुनर्विकास में किसी प्रकार का दिखावा नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
union Minister Ashwini vaishnav said Varanasi Cantt will become world class railway station
वाराणसी कैंट स्टेशन का प्रस्तावित डिजायन देखते रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन वाराणसी को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराने पर 800 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  रेलमंत्री ने शनिवार की सुबह कैंट रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का मॉडल व डिजाइन भी देखा।

विज्ञापन


रेलमंत्री ने साथ ही कहा कि डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने का काम शुरू होगा। एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। भविष्य में वंदेभारत व बुलेट ट्रेन का संचालन होना है। इस लिहाज से यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी महत्वपूर्ण रहेगी।

विज्ञापन

किसी प्रकार का दिखावा नहीं किया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि अगले 50 वर्षों के यातायात को देखते हुए कैंट रेलवे स्टेशन को विकसित करने की कार्ययोजना बनाई जाए। इस पर अमल किया गया है। यात्री सुविधाएं बढ़ाने पर विशेष जोर है। रेलमंत्री ने कहा कि स्टेशन के  पुनर्विकास में किसी प्रकार का दिखावा नहीं किया जाएगा। कोई छोटा रास्ता नहीं अपनाना है। आम जनता की सुविधा व सहूलियत का ध्यान पहले रखा जाएगा। एक-एक इंच भूमि का सार्थक उपयोग किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मिलेंगी ये सुविधाएं
रेलवे के अफसरों के मुताबिक, कैंट स्टेशन पर पहले दो नंबर गेट (प्लेटफार्म नंबर नौ की तरफ) भवन का काम शुरू होगा। जब भवन बन जाएगा, फिर पहले नंबर के भवन का काम शुरू होगा। यह मल्टी लेवल स्टेशन होगा। एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलने लगेंगी। वॉकवे, एस्केलेटर, लिफ्ट, शॉपिंग मॉल, मेडिकल स्टोर, होटल, मल्टी लेवल पार्किंग, यात्री निवास आदि की सुविधाएं भी होंगी।   

बुलेट ट्रेन चलाने की प्रगति बहुत अच्छी

union Minister Ashwini vaishnav said Varanasi Cantt will become world class railway station
वाराणसी कैंट स्टेशन पर रेलमंत्री - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से बुलेट ट्रेन चलाने के सवाल पर रेल मंत्री ने कहा कि बुलेट ट्रेन चलाने की दिशा में अच्छा काम हुआ है। नई तकनीक सीख गए हैं। भारत में पहली बुलेट ट्रेन चलाने की प्रगति बहुत अच्छी है। जल्द ही नए कॉरिडोर पर काम होगा। 

आसपास के रेलवे स्टेशन भी विकसित होंगे
रेलमंत्री ने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन के आसपास के छोटे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जाएगा। वाराणसी में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। भविष्य में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा संभव है। इसी लिहाज से व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। 

कैंट रेलवे स्टेशन पर होगा रोपवे का पहला स्टेशन

कैंट स्टेशन पर ही रोप-वे का पहला स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए स्टेशन की भूमि पर तीन पिलर बनेंगे। इसका भी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने निरीक्षण किया है। यातायात कै से नियंत्रित होगा, इसकी जानकारी रेलमंत्री ने ली है। स्टेशन परिसर से बाहर फ्लाईओवर के नीचे तक जाकर निरीक्षण किया। उनका कहना है कि नई व्यवस्था बनाने में सभी तरह की संभावनाएं तलाशी जाती हैं। 

राहगीरों संग खिंचवाई फोटो, यात्रियों से ली जानकारी

कैंट स्टेशन का पुनर्विकास कार्य शुरू होने के पहले रेलमंत्री अश्विनी वैैष्णव ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन के साथ-साथ स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क का भी निरीक्षण किया। सुझाव दिया कि ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए फ्लाईओवर के समानांतर एक और फ्लाईओवर की योजना बनाई जा सकती है। 

रेलमंत्री सुबह 9:15 बजे कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले तीन नंबर एफओबी के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। इसके बाद स्टेशन के संभावित डिजाइन का अवलोकन किया। स्टेेशन पर बनने वाले रोप-वे लाइन को देखा। दो नंबर एफओबी से सीधे नौ नंबर प्लेटफार्म की ओर गए और स्टेशन के दूसरे छोर पर प्रस्तावित कार्यों की डिजाइन देखी। डिजाइन से वे संतुष्ट नहीं हुए।

लौटते समय प्लेटफार्म नंबर चार-पांच की ओर से आ रहे यात्रियों से बातचीत कर यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। यात्रियों के साथ सेल्फी भी ली। यात्री हॉल में भी यात्रियों से बातचीत की। 

भाजपा की हार के सवाल पर साधी चुप्पी

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार हुई है। इससे जुड़े सवाल पर रेलमंत्री ने कुछ नहीं कहा। बस इतना कहा कि हिमाचल की बात हिमाचल में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed