फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Health Minister Mansukh Mandaviya gave special information on increasing cases of heart attack

Varanasi: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने हार्ट-अटैक के बढ़ते मामलों पर दी खास जानकारी

Sun, 11 Dec 2022 12:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 11 Dec 2022 12:24 PM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने हार्ट-अटैक के बढ़ते मामलों पर अपनी बात रखी और कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। 

विज्ञापन
Union Health Minister Mansukh Mandaviya gave special information on increasing cases of heart attack
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में ह्दयगति रुकने से मौत की बढ़ती घटनाओं से स्वास्थ्य मंत्रालय चिंतित है। अब ह्दयगति रुकने से मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) को शोध की जिम्मेदारी दी गई है। शोध के नतीजे जैसे ही आएंगे, वैसे ही विस्तृत कार्ययोजना के साथ दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। यह कहना है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया का। वह दो दिवसीय (10-11 दिसंबर) दौरे पर शनिवार को वाराणसी आए हैं। 

विज्ञापन

शहर के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (यूएचसी) पर आयोजित कार्यक्रम शिरकत करने आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हृदय गति रुकने से  युवाओं की मौत बेहद चिंताजनक है। इस तरह की दिक्कत पहले बुजुर्गों में होती थी, लेकिन अब स्वरूप बदल गया। युवा भी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अब प्रदेश सरकारों के साथ मिलकर टीबी मुक्त भारत की दिशा में काम कर रही है।  2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना है। इस दिशा में सफलता भी मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed