फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Union Environment Minister Bhupendra Yadav said in the webinar Mankind is exploiting nature 

वाराणसी : केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने वेबिनार में कहा - मानव जाति प्रकृति का दोहन नहीं बल्कि कर रही है शोषण

Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 09:57 PM IST
सार

जेएनयू के कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने परिसरों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना होगा।

विज्ञापन
Union Environment Minister Bhupendra Yadav said in the webinar Mankind is exploiting nature 
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव।

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि कई बार ऐसा प्रतीत होता है कि मानव जाति प्रकृति का दोहन नहीं बल्कि शोषण कर रही है। आज हम सूचना एवं संचार के क्षेत्र में तरक्की कर चुके हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या इसके बावजूद हम प्रकृति के साथ संतुलन बना पाने में कामयाब हैं। युवा पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक एवं संवेदनशील बनाने की जरूरत है। वह शुक्रवार को शिक्षा मंत्रालय एवं यूजीसी की ओर से आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत वैश्विक मंच पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के भारत के प्रयास की सफलता इस बात से आंकी जा सकती है कि आज दुनिया के 91 से अधिक देश इसका हिस्सा हैं। बीएचयू के कुलपति प्रो. वीके शुक्ला ने कहा कि 20वीं शताब्दी गवाह है कि किस प्रकार धन की वृद्धि और संचय को समाज में ज्यादा प्राथमिकता दी गई, जिसके परिणामस्वरूप कई सामाजिक-आर्थिक, राजनीतिक और पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हुईं।
विज्ञापन


जेएनयू के कुलपति प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों को अपने परिसरों में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना होगा। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने दिया। बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के भवनों में लगे सौर संयंत्रों के माध्यम से विश्वविद्यालय 6.5 मेगावॉट सौर ऊर्जा अर्जित कर रहा है एवं इसी क्रम में 50 मेगावॉट अतिरिक्त सौर ऊर्जा अर्जित करने का प्रस्ताव भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed