लॉकडाउन के कारण बंद हुई दुकान, रोजगार न मिलने से युवक ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र के सप्तसागर इलाके में किराए के मकान में रहने वाले बच्चा यादव(36) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मंगलवार को जब बच्चा के कमरे से तेज बदबू आना शुरू हुई तो मकान मालिक पप्पू चौरसिया ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बच्चा यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चा यादव अविवाहित था और अपने भाई पप्पू के साथ सप्तसागर दवा मंडी में हलवाई की दुकान चलाता था।
लॉकडाउन में दुकान बंद होने के कारण बड़ा भाई पप्पू हनुमान फाटक क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चा यादव दुकान बंद होने के कारण बेरोजगार हो गया था। इसके अलावा वह नशे का आदि भी था।
शनिवार की शाम बच्चा इलाके में देखा गया था। जिसके बाद से वह अपने कमरे से नहीं निकला। इंस्पेक्टर कोतवाली महेश पाण्डेय ने बताया कि बच्चा यादव ने रस्सी के सहारे पंखे की हुक से फांसी लगाई थी। घटना की जानकारी बच्चा के परिजनों को देने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।