{"_id":"66b84bdb168fd599ec04fe95","slug":"underground-cable-fault-no-electricity-for-12-hours-in-sarnath-of-varanasi-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: भूमिगत केबल फाल्ट होने से 12 घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए भी तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: भूमिगत केबल फाल्ट होने से 12 घंटे गुल रही बिजली, पानी के लिए भी तरसे लोग
Sun, 11 Aug 2024 10:59 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 11 Aug 2024 10:59 AM IST
सार
सारनाथ में भूमिगत केबल फाल्ट होने से 12 घंटे बिजली गुल रही। ऐसे में गर्मी के चलते तो लोगों को परेशानी हुई ही, साथ ही लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के सारनाथ इलाके में भूमिगत केबल फाल्ट होने से 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इस वजह से पानी के लिए भी लोगों को तरसना पड़ा। इधर महेशपुर, खोजवा, चेतगंज, सुंदरपुर सहित अन्य इलाकों में भी बिजली का आना जाना जारी रहा।
विज्ञापन
सारनाथ क्षेत्र में फरीदपुर व सन्दहा रिंगरोड के बीच भूमिगत 33 केवीए की केबिल शुक्रवार की शाम 7 बजे जल गई। इस कारण सथवा व पूरनपट्टी उपकेंद्र से होने वाली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन
आपूर्ति बहाल करने में बिजली कर्मियों को 12 घंटे लग गए। शनिवार सुबह 8 बजे आपूर्ति बहाल हो गई। ग्रामीण उपखंड अधिकारी विक्रांत ने बताया कि भूमिगत केबिल की खराबी से सथवा व पूरन पट्टी उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई थी।
विज्ञापन