फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Under construction bridge collapsed in Mau laborers buried in debris

मऊ में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, मलबे में कई मजदूर दबे

Wed, 25 Nov 2020 12:24 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Wed, 25 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Under construction bridge collapsed in Mau laborers buried in debris
निर्माणाधीन पुल की गिरी बीम।

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने से मलबे में कई मजदूर दब गए। हादसा दोहरीघाट गोरखपुर फोरलेन पर बन रहे पुल की है। पुल का हिस्सा गिरते ही आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में 11 लोगों को चोटें आई हैं जिनमें चार की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


निर्माणाधीन गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन सड़क पर नई बाजार के पास घाघरा नदी पर यह पुल बन रहा है। मंगलवार सुबह पुल का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस दौरान चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए गोरखपुर जिले के बड़हलगंज बाजार ले जाया गया। जहां हालात गंभीर देख डाक्टरों ने एक मजदूर को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन

बता दें कि वाराणसी गोरखपुर एनएच-29 पर फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा। मऊ और गोरखपुर जिले की सीमा को विभाजित करने वाली घाघरा नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा। मंगलवार सुबह 10 बजे नई बाजार के पास नदी के बीचो बीच निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में 11 मजदूर को चोटें आई जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए गोरखपुर जिले के बड़हलगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल एक मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर देख डाक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गंभीर घायल मजदूरों में एजुल, आलम, अजहर के साथ जुनैद शामिल है। बताया जाता है जुनैद की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। शेष का उपचार बड़हलगंज में चल रहा। घायल सभी मजदूर असम के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed