मऊ में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहा, मलबे में कई मजदूर दबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहने से मलबे में कई मजदूर दब गए। हादसा दोहरीघाट गोरखपुर फोरलेन पर बन रहे पुल की है। पुल का हिस्सा गिरते ही आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में 11 लोगों को चोटें आई हैं जिनमें चार की हालत गंभीर है।
निर्माणाधीन गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन सड़क पर नई बाजार के पास घाघरा नदी पर यह पुल बन रहा है। मंगलवार सुबह पुल का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस दौरान चपेट में आने से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए गोरखपुर जिले के बड़हलगंज बाजार ले जाया गया। जहां हालात गंभीर देख डाक्टरों ने एक मजदूर को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
बता दें कि वाराणसी गोरखपुर एनएच-29 पर फोरलेन सड़क का निर्माण हो रहा। मऊ और गोरखपुर जिले की सीमा को विभाजित करने वाली घाघरा नदी पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा। मंगलवार सुबह 10 बजे नई बाजार के पास नदी के बीचो बीच निर्माणाधीन पुल का हिस्सा अचानक गिर गया। हादसे में 11 मजदूर को चोटें आई जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आनन फानन में घायलों को उपचार के लिए गोरखपुर जिले के बड़हलगंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल एक मजदूर की हालत ज्यादा गंभीर देख डाक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गंभीर घायल मजदूरों में एजुल, आलम, अजहर के साथ जुनैद शामिल है। बताया जाता है जुनैद की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। शेष का उपचार बड़हलगंज में चल रहा। घायल सभी मजदूर असम के रहने वाले हैं।