{"_id":"5a3e97b44f1c1b8d698c36d7","slug":"uncle-and-nephew-drown-in-ganga-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा पर डूब रहे थे भाई-बहन, बचाने के लिए गया मामा भांजे के साथ डूबा, भांजी बचाई गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा पर डूब रहे थे भाई-बहन, बचाने के लिए गया मामा भांजे के साथ डूबा, भांजी बचाई गई
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पर गंगा में डूब रहे भाई बहन को उनके मामा ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन सिर्फ भांजी को बचाया जा सका जबकि मामा और भांजा डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन कराई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र कंतित मोहल्ला निवासी अब्दुल वहीद का पुत्र सुबैद (12) तथा पुत्री सानिया (16) शनिवार 11 बजे कंतित के कुटिया घाट पर स्नान करने गए थे। भाई-बहन गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे पानी जाने से डूबने लगे।
जानकारी होते ही उसके मामा इमरान ने दोनों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। इसी बीच, घाट पर मौजूद गांव के लोग भी पानी में उतर गए। ग्रामीणों ने डूब रही सानिया को बचा लिया। जबकि इमरान भांजे को बचाने में उसके साथ खुद भी डूब गया।
विज्ञापन
पानी से बाहर निकाली गई सानिया को आनन फानन में एंबुलेंस से सीएचसी विंध्याचल पहुंचाया गया। मकरी खोह, कटरा कोतवाली निवासी इमरान मुंबई स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वहां से छुट्टी लेकर शुक्रवार को ही विंध्याचल के कंतित गजिया निवासी बहन के यहां आया था।
जानकारी होने पर पुलिस ने गोताखोरों से तलाश करवाई, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। घटना की जानकारी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।