{"_id":"647b3185eea645ec6e0f862c","slug":"ultrasound-in-the-divisional-hospital-varanasi-news-c-20-vns1013-235994-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बेपटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मंडलीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड बेपटरी
विज्ञापन
फोटो
बिना जांच लौट रहे लोग, अन्य केंद्रों पर करा रहे जांच
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था एक बार फिर बेपटरी हो गई है। यहां सोनोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने के बाद कोई स्थायी व्यवस्था न होने से जांच नहीं हो पा रही है। लिहाजा लोगों को बिना जांच ही लौटना पड़ रहा है। मजबूरी में कुछ लोग जिला अस्पताल जा रहे हैं तो कुछ निजी जांच केंद्रों पर जांच करा रहे हैं। शनिवार को भी यहां जांच नहीं हो सकी।
यहां अल्ट्रासाउंड के लिए सोनोलॉजिस्ट की तैनाती है। उनके अवकाश पर जाने की वजह से जांच का संकट गहरा जाता है। पिछले महीने 29 मई से ही दस दिन के लिए सोनोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं, इस वजह से यहां जांच नहीं हो पा रही है। हर दिन औसतन 30 से 50 मरीजों को वापस होना पड़ रहा है। शनिवार को सुबह यहां ताला बंद रहा। इसके बाद ताला खुला और दो पैरामेडिकल स्टाफ अंदर बैठे रहे। लेकिन सोनोलॉजिस्ट के न होने जांच नहीं हो रही थी।
चंदौली से संबद्ध रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं पहुंचे
समस्या को देखते हुए अपर निदेशक स्वास्थ्य की पहल पर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत चंदौली के पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त चिकित्सालय से रेडियोलॉजिस्ट की पिछले दिनों तैनाती भी हुई थी, लेकिन उन्होंने यहां कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इस वजह से समस्या जस की तस बनी है। मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि चंदौली के रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल नहीं आ पाए हैं। महिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट को दो घंटे के लिए सेवा देने को कहा गया है।